फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रफ्तार का कहर...सड़क पर बिखरीं लाशें, खून से सने लोग; पांच की मौत; भयानक हादसे से मातम में बदलीं खुशियां

Sat, 25 Oct 2025 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 01:17 PM IST
सार

थाना न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार डिलीवरी बाॅय के साथ पांच की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Speed Tragedy in Agra Five Dead High-Speed Car Mows Down seven  Wedding Turns Into Mourning
आगरा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के नगला बूढ़ी में तेज रफ्तार कार से हुए हादसे के बाद पांच परिवारों में कोहराम मच गया। किसी ने अपनी मां को खो दिया तो किसी के बेटे की जान चली गई। परिवार का हाल बेहाल था। एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो रहे थे। हादसे में मरने वाली बबली के परिवार में शादी थी। खुशियों का माहाैल था। हादसे की जानकारी पर मातम छा गया।


बबली के परिजन ने बताया कि वह घरों में काम करके परिवार को पाल रही थीं। उनकी शादी 10 साल पहले सादाबाद के गांव मिढ़ावली निवासी हरेश से हुई थी। उनके तीन बच्चे गुंजन, बेटा कर्मवीर और गोलू हैं। कर्मवीर दिव्यांग हैं। वह कई साल पहले पति के साथ ही मायके आ गई थीं। पति मजदूरी करते हैं। वह कोठियों में काम करने जाती थीं। कुछ दिनों में उनकी भांजी की शादी होनी है।





 
Speed Tragedy in Agra Five Dead High-Speed Car Mows Down seven  Wedding Turns Into Mourning
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके लिए वह तैयारी में लगी थीं। शुक्रवार रात को काम से लाैटने के बाद वह बेटे गोलू को घर से लेकर कपड़े दिलाने ले जा रही थी। तभी उन्हें कार ने टक्कर मार दी। उनकी माैके पर ही माैत हो गई। बेटे गोलू के पैरों में चोट लगी। घटना के बाद परिजन को पता चला तो इमरजेंसी पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को ले जाने का प्रयास किया तो हंगामा कर दिया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। बाद में पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया।
 
Speed Tragedy in Agra Five Dead High-Speed Car Mows Down seven  Wedding Turns Into Mourning
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऑर्डर देकर लाैटना था, जिंदगी छिन गई
फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-1 निवासी भानु प्रताप मिश्रा (28) की शादी तीन साल पहले रामा से हुई थी। परिजन ने बताया कि उनका डेढ़ साल का बेटा चेतन है। भानु सुबह 10 बजे काम पर निकले थे। उन्हें रात में घर आना था। एक ऑर्डर डिलीवर करने के लिए घर से निकले थे। उन्हें सबसे पहले कार ने चपेट में लिया। इससे उनकी माैके पर ही माैत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Speed Tragedy in Agra Five Dead High-Speed Car Mows Down seven  Wedding Turns Into Mourning
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटा भाई लखन है। पिता कूलर की दुकान चलाते हैं। घटना की जानकारी पर परिजन इमरजेंसी पर पहुंचे। पिता का कहना था कि अब काैन सहारा बनेगा। वहीं पत्नी बेहाल हो गईं। वह रोये जा रही थी। उन्हें परिवार के लोगों ने किसी तरह संभाला।
 
विज्ञापन
Speed Tragedy in Agra Five Dead High-Speed Car Mows Down seven  Wedding Turns Into Mourning
आगरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपड़े खरीदने जा रहे थे दोस्त
नगला बूढ़ी निवासी कमल (24) पेंटर थे। तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। दो साल पहले डिलीवरी के 10 दिन बाद पत्नी की माैत हो गई थी। उनका दो साल का बेटा है। रात तकरीबन आठ बजे वह दोस्त कृष उर्फ कृष्णा के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। परिजन ने बताया कि कृष्णा के बड़े भाई नरेंद्र को लड़की वाले देखने आने वाले थे। इसके लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed