फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान का बेटा उड़ाएगा फाइटर विमान, मिग-29 उड़ाकर करेगा मातृभूमि की रक्षा

Fri, 05 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 05 Jun 2020 12:05 AM IST
सार

हेमंत की प्रारंभिक शिक्षा भारतीय वायु सेना के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में हुई

विज्ञापन
Son Of Farmer Become A Fighter Pilot In Indian Air Force
फाइटर पायलट हेमंत - फोटो : अमर उजाला
किसान के एक बेटे ने भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बनकर अपने व परिवार के सपनों को साकार ही नहीं किया, बल्कि देश रक्षा का संकल्प लिया है। एयरक्राफ्ट, लड़ाकू एवं जेट विमान से आसमान को चूमने और रॉकेट, गन, बोम्बिंग एवं हवाई करतबों में महारत हासिल करने वाला यह जांबाज अब देश की रक्षा के लिए अपग्रेडेड विमान मिग-29 उड़ाएगा। 

 
Son Of Farmer Become A Fighter Pilot In Indian Air Force
परिवारीजनों के साथ हेमंत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट बना हेमंत मूल रूप से टूंडला के थाना नगला सिंघी के एक छोटे से गांव गदलपुरा के रहने वाले हैं। वह दूरदर्शी व देशप्रेमी मुखिया हरनारायण सिंह (नेताजी) के पौत्र हैं तथा भारतीय वायु सेना से फ्लाइंग ऑफिसर के पद से 2018 में सेवानिवृत्त हुए नरोत्तम सिंह के बेटे हैं। वह अपने इस मुकाम पर पहुंचने का श्रेय अपने बाबा और पिता व ताऊ गुलाब सिंह को देता है। 
Son Of Farmer Become A Fighter Pilot In Indian Air Force
फाइटर जेट के साथ हेमंत - फोटो : अमर उजाला
परिवार से देशभक्ति की प्रेरणा पाकर हेमंत ने भारतीय वायु सेना में लड़ाकू जेट विमान का पायलट बनने का फैसला किया। हेमंत की प्रारंभिक शिक्षा भारतीय वायु सेना के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में हुई। कक्षा 12वीं के बाद उन्होंने साल 2014 में एनआईटी में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। उसी दौरान एनडीए की परीक्षा एवं एसएसबी तथा पीएबीटी टेस्ट पास कर जनवरी 2015 में एनडीए में प्रवेश लिया। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में उन्होंने दिसंबर 2017 तक तीन साल का उत्कृष्ट विश्वस्तरीय एवं विशिष्ट फ्लाइंग प्रशिक्षण प्राप्त किया। उसकी इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं एवं अभिनंदन करते हुए खुशी का इजहार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Son Of Farmer Become A Fighter Pilot In Indian Air Force
परिवारीजनों के साथ हेमंत - फोटो : अमर उजाला
फाइटर पायलट हेमंत तैराकी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित कर चुके हैं। भारत स्काउट और गाइड, साइंस ओलंपियाड एवं विभिन्न प्रकार की ज्ञान एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से प्रदर्शन कर चुका है।
 
विज्ञापन
Son Of Farmer Become A Fighter Pilot In Indian Air Force
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हेमंत के पिता निरोत्तम सिंह एयरफोर्स से रिटायर हो चुके हैं, वहीं चाचा बच्चू सिंह भी भारतीय वायु सेना में हैं। दो बहनें कनिष्का एवं हेमलता ने भी आर्मी एवं एयर फोर्स में अधिकारी यशस्वी एवं ट्रेनिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की। बाद में दोनों ने सैमसंग एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन कंपनियों को वरीयता दी। बड़े भाई होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर आईटीसी ग्रैंड चोला में कार्यरत हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed