फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: स्कूटी का इंजन खोलते ही उछल पड़ा युवक, अंदर छिपकर बैठा था खतरनाक सांप

Mon, 12 Sep 2022 11:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
snake was sitting hiding in the engine of Scooty Agra News
खतरनाक सांप - फोटो : Wildlife SOS
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में स्कूटी के इंजन के अंदर छिपकर बैठे खतरनाक सांप को देख युवक के पसीने छूट गए। युवक ने तुरंत ही वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सुरक्षित रूप से सांप को बचाया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया।वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम के सदस्यों ने बताया कि बढ़ते तापमान ने शहर की सरीसृपों को ठंडे स्थानों की तलाश में बाहर निकलने के लिए मजबूर कर दिया है, जो अब काफी अप्रत्याशित जगहों पर देखे जा रहे हैं। आगरा में दो मामले सामने आए। पहले मामले में सांप स्कूटी के इंजन के अंदर मिला, जिसे सुरक्षित बचाया गया। इसके अलावा मछली पकड़ने के जाल में फंसे एक अजगर, टाटा मोटर्स के शोरूम के अंदर एक रैट स्नेक और यहां तक कि टेलीविजन सेट के पीछे बैठे जहरीले कोबरा सांप को भी टीम ने बचाया है।

सांप देख छूटे पसीने

शास्त्रीपुरम के पुष्पेंद्र कश्यप ने बताया कि उनकी स्कूटी के इंजन के अंदर छिपकर पांच फुट लंबा सांप बैठा हुआ था, ये देख वे घबरा गए। उन्होंने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस हेल्पलाइन पर घटना की सूचना देते हुए सहायता का अनुरोध किया। जैसे ही बचाव दल ने सीट हटाई, पांच फुट लंबा सांप इंजन के ऊपर बैठा दिखाई दिया, जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
snake was sitting hiding in the engine of Scooty Agra News
स्कूटी के इंजन के अंदर बैठा सांप - फोटो : अमर उजाला
एक अन्य घटना में  रैपिड रिस्पांस यूनिट ने फतेहपुर सीकरी के पास मछली पकड़ने के जाल में फंसे पांच फुट लंबे अजगर को बचाया। सांप को सावधानीपूर्वक जाल से निकालने के बाद उसे उपचार के लिए ट्रांजिट फैसिलिटी में लाया गया। टीम ने आगरा के किरावली क्षेत्र स्थित महुआर गांव से आठ फुट लंबे अजगर को भी बचाया। सांप रेलवे ट्रैक के पास आ गया था, जिसे समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।
snake was sitting hiding in the engine of Scooty Agra News
मछली के जाल में फंसा अजगर - फोटो : Wildlife SOS
इसके बाद अछनेरा के सकतपुर में घर के बेडरूम में रखे टेलीविजन सेट के पीछे कोबरा और आगरा के कुबेरपुर स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम के स्टोर रूम से एक रैट स्नेक को भी रेस्क्यू किया। सभी सांपों को फिट करार दिए जाने के बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
snake was sitting hiding in the engine of Scooty Agra News
Wildlife SOS टीम ने किया रेस्क्यू - फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ और सह-संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि 'लोग अक्सर अपने आसपास सांप को देख घबरा जाते हैं, लेकिन आम धारणा के विपरीत, सांप कभी किसी को नुकसान नहीं पहुचाते, लेकिन उकसाने या डराए जाने पर वह काट सकते हैं। हमें खुशी है कि लोग हमारी हेल्पलाइन पर इस तरह की घटनाओं की सूचना देकर एक सहज कदम उठा रहे हैं। '
विज्ञापन
snake was sitting hiding in the engine of Scooty Agra News
अजगर की जांच करते Wildlife SOS के सदस्य - फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एमवी ने कहा कि 'कभी-कभी रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते है, क्योंकि हमारी टीम को जानवर के साथ-साथ बचाव अभियान को देखने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होती है। संवेदनशील रेस्क्यू ऑपरेशन में विशेषज्ञ टीम को धैर्य रखने के साथ-साथ स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर का कौशल होना चाहिए। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे संरक्षण के प्रयासों का समर्थन करते रहें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed