{"_id":"5da8281e8ebc3e017d364aea","slug":"sn-medical-college-new-ambulance-in-lock-due-to-lack-of-drivers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसएन में 'बेडियों' में जकड़ी नई एंबुलेंस, 'खटारा' गाड़ियों से ले जा रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में 'बेडियों' में जकड़ी नई एंबुलेंस, 'खटारा' गाड़ियों से ले जा रहे मरीज
Thu, 17 Oct 2019 02:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
नई एंबुलेंस गाड़ियां ताले में
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में लापरवाही का एक और नमूना सामने आया है। मरीजों के लिए खरीदी गई एंबुलेंस स्टोर में ताले में बंद हैं। इसके उलट मरीजों के लिए खटारा एंबुलेंस इस्तेमाल में लाई जा रही है। चालकों की नियुक्ति नहीं हो पाने से इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। चालक की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजकर अफसरों ने भी अपनी जिम्मेदारी खत्म मान ली है।
खटारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
मरीजों के लिए करीब 25 लाख रुपये की दो एंबुलेंस की खरीद पिछले महीने की गई है। इनके लिए चालक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। एसएन में पहले से ही चालकों की कमी होने के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। एसएन में 16 चालक की दरकार है और तीन ही सेवारत हैं। इसमें से एक प्राचार्य वाहन चलाता है, ऐसे में एंबुलेंस के लिए दो ही चालक हैं। इमरजेंसी से रोजाना 70-90 मरीजों को विभागों में शिफ्ट किया जाता है। चालकों की कमी से मरीजों की शिफ्टिंग भी देरी से होती है।
एसएन मेडिकल कॉलेज की खटारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
एसएन में चालकों की कमी से दो एंबुलेंस कबाड़ हो गई हैं, एक नई एंबुलेंस धूल फांक रही है। यह तीनों ही एंबुलेंस इमरजेंसी में खड़ी हैं। लंबे समय से चालक न होने से इन एंबुलेंस का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके चलते यह एंबुलेंस खटारा हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की खटारा एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी में एक ही एंबुलेंस से मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। पूरी तरह से खटारा हो चुकी हैं। इसमें सीटें टूटी हुई हैं, जीवन रक्षक उपकरण तक नहीं हैं। हेड लाइट तक टूटी हुई हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा से बातचीत
सवाल: एंबुलेंस खरीदकर ताले में बंद कर दिए हैं। इनका उपयोग क्यों नहीं हो रहा है।
जवाब: इनके लिए चालकों की नियुक्ति होनी है, शासन को चालकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
सवाल: एंबुलेंस खरीदकर ताले में बंद कर दिए हैं। इनका उपयोग क्यों नहीं हो रहा है।
जवाब: इनके लिए चालकों की नियुक्ति होनी है, शासन को चालकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग के लिए पत्र लिखा जा चुका है।