फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस हादसा: 'मम्मी...बिट्टो कहां हैं, पापा भी नहीं मिल रहे', मासूम के सवाल का कौन देगा जवाब

Wed, 10 Jul 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Agra News: six year old yuvraj save in bus accident on yamuna expressway in agra
घायल मां के साथ युवराज - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए बस हादसे से छह साल का युवराज सहमा हुआ है। मासूम की आंखें अपने पापा और बहन को खोज रही हैं। अस्पताल में भर्ती घायल मां को सामने पाकर बोला मम्मी... बिट्टो कहां हैं, पापा भी नहीं मिल रहे हैं। मां उसे बार-बार यही बताती कि वह ठीक हैं, जल्दी आ जाएंगे। इस हादसे में युवराज के पिता भानुप्रताप और एक साल की बहन बिट्टो (रिया) जान गवां चुके हैं। 

Agra News: six year old yuvraj save in bus accident on yamuna expressway in agra
युवराज की घायल मां सुनीता - फोटो : अमर उजाला

यमुनापार के श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती सुनीता देवी (35) के सिर और चेहरे पर चोट आई है। उनसे मिलने आने वाले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से सुनीता अपने पति और बेटी का हाल पूछती है। अधिकारी भी सच्चाई छिपाने के लिए बेबस दिखे। डर है कि जानकारी होने पर इनकी भी हालत न बिगड़ जाए। दोनों का इलाज दूसरे अस्पताल में चलने की जानकारी दे रहे हैं, सुनीता भले ही उनकी बात पर भरोसा कर शांत हो जाती हैं, लेकिन युवी बहन और पापा से मिलने की जिद करता रहा। 

Agra News: six year old yuvraj save in bus accident on yamuna expressway in agra
हादसे में बाल बाल बचा युवराज - फोटो : अमर उजाला

जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह छह साल के युवराज पर चरितार्थ हुआ। भीषण हादसे में 29 लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, लेकिन युवराज को खरोंच तक नहीं आई है। वो सही सलामत है। युवराज कक्षा एक का छात्र है और दिल्ली के प्रहलादपुर के एसएस मॉडल स्कूल में पढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News: six year old yuvraj save in bus accident on yamuna expressway in agra
एक्सप्रेस वे से नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

हादसे से पहले सुनीता सोई हुई थी, बेहोशी की हालत में उन्हें बस से निकाला गया था। लेकिन छह साल के युवराज को पूरी जानकारी है। उसने बताया कि सब सो रहे थे...अंकल, बस हिलने लगी, मैं जग गया था। फिर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। अंधेरा होने पर मैं डर गया और रोने लगा। खिड़की से एक अंकल ने मुझे खींचा और उसके बाद मां को निकाला। अंकल ने मां के चेहरे को टार्च से देखा तो वो बेहोश थीं, दोनों को अस्पताल लेकर आए। पापा-बिट्टो नहीं मिले। 

विज्ञापन
Agra News: six year old yuvraj save in bus accident on yamuna expressway in agra
घायल मां के साथ युवराज - फोटो : अमर उजाला

बस हादसे में युवराज के पिता और बहन तो जान गवां चुके हैं। मां सुनीता ने बताया कि बस के बीच में वो अपनी बेटी को गोद में लेकर सो रही थी, पास में बेटा लेटा था। आगे की सीट पर पति थे। हादसे के बाद उन्हें होश नहीं रहा। बताया कि युवराज के स्कूल की छुट्टी होने पर डेढ़ महीने पहले गांव आ गए थे। स्कूल खुलने पर पति के साथ दिल्ली जा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed