फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज बवालः अफवाहों ने बढ़ाई पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें

Sun, 28 Jan 2018 12:14 AM IST
कासगंज बवालः अफवाहों ने बढ़ाई पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें
कासगंज बवालः अफवाहों ने बढ़ाई पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें Updated Sun, 28 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
situation out of the control due to rumors in kasganj
आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड की टीम - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर भड़की हिंसा के बाद अफवाहों ने पुलिस की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दीं। उपद्रव के बाद शुक्रवार को रात्रि के समय एक जूते की दुकान में आग लगा दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग को बुझा दिया। इसके बाद शनिवार सुबह से ही आगजनी की घटनाएं होने लगीं। 
situation out of the control due to rumors in kasganj
खोखे में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। शहर के बाहरी इलाकों तक घटनाएं होने लगीं। बांकनेर के निकट एक खोखे में आग लगा दी गई, जबकि एक बस में तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही घटनाओं की सूचना मिली डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। 
situation out of the control due to rumors in kasganj
फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
मार्ग पर पड़े बस के शीशे कुर्सियों आदि को हटवाया। इसी दौरान पुलिस को बारहद्वारी क्षेत्र में आगजनी की सूचना मिली। इस क्षेत्र में एक साथ चार दुकानों में आग लगा दी। चार दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड के पास पर्याप्त साधन नहीं थे। मात्र एक गाड़ी ही मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
situation out of the control due to rumors in kasganj
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस एक दमकल गाड़ी के सहारे ही एक एक कर दुकानों की आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। एटा सहित फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। दमकलें यहां आग बुझाने में जुटी हुईं थीं कि इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों को अमांपुर क्षेत्र में एक फर्नीचर की दुकान में तोड़फोड़ व आगजनी कर दी गई। 
विज्ञापन
situation out of the control due to rumors in kasganj
स्थिति को नियंत्रण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नदरई गेट बिड़ला अस्पताल के निकट एक बस में आग लगा दी गई। जैसे ही यह सूचना अधिकारियों को मिली तो अधिकारियों का काफिला फिर से दौड़ पड़ा। इसके बाद अन्य स्थानों पर भी आगजनी व पथराव आदि की सूचनाएं मिली। सायरन बजाती गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed