{"_id":"5a6b0d9a4f1c1ba4268b693b","slug":"big-road-accident-between-truck-and-car-at-fatehabad-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में कोहरे के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में कोहरे के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 2 घायल
Sat, 27 Jan 2018 06:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 27 Jan 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
Road Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते भीषण हादसा हुआ। पहले ट्रक और वैगन आर कार मैं आमने सामने की टक्कर हुई, इसके बाद ओवरटेक कर रही सेंट्रो कार पर सेब से भरा ट्रक पलट गया। कारों से खिड़कियां काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। इनमें से 6 की मौत हो गई। जबकि 2 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शुक्रवार को सुबह फतेहाबाद बाह रोड स्थित खंडेर गांव के पास हुआ। बाह की ओर से आ रहे ट्रक और फतेहाबाद की ओर से जा रही वैगनआर कार मैं आमने-सामने की टक्कर हुई। इसके बाद ट्रक ओवरटेक कर रही सेंट्रो कार के ऊपर पलट गया। भीषण टक्कर में शेब से भरे ट्रक के नीचे सेंट्रो और वैगन आर कार दोनों दब गई।
2 of 3
Road Accident
पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार की खिड़कियों को काट कर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। सेंट्रो में सवार इटावा के सिविल लाइंस निवासी आशीष गुप्ता, 28 वर्षीय रोली, सौरव और चालक अमित की मौत हो गई ।जबकि 50 वर्षीय गायत्री देवी को गंभीर हालत में अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है। वही वैगनआर कार मैं सवार मुरैना के पोरसा निवासी व्यापारी मनोज गुप्ता और चालक मनोज की मौके पर मौत हो गई।
3 of 3
Road Accident
उनकी कार में सवार 70 वर्षीय रामसनेही गुप्ता और 40 वर्षीय दिलीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिसके कारण करीब 2 घंटे तक यातायात ठप रहा।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। वैगन आर कार में सवार परिवार लड़की की गोद भराई की रस्म के लिए फिरोजाबाद जा रहा थे। इटावा से सेंट्रो कार से आ रहा परिवार पछ लेकर मुजफ्फर नगर जा रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।