{"_id":"635159ef97faa571d13d6a0f","slug":"shubham-will-come-home-from-australia-after-recovering","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: स्वस्थ होने पर ऑस्ट्रेलिया से घर आएगा शुभम, पिता बोले- पढ़ाई पर निर्णय बाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्वस्थ होने पर ऑस्ट्रेलिया से घर आएगा शुभम, पिता बोले- पढ़ाई पर निर्णय बाद में
Thu, 20 Oct 2022 07:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
शुभम और उसके परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया में हमले का शिकार हुए शुभम गर्ग की हालत में सुधार होने लगा है। भाई रोहित उसके पास पहुंच गया है। पिता रामनिवास का कहना है कि बेटे के स्वस्थ होने पर वापस घर बुलाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में आगे पढ़ाई जारी रखने पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।
शुभम के पिता
- फोटो : अमर उजाला
रामनिवास चाहते हैं कि बेटा पहले जल्द स्वस्थ हो जाए। इसके बाद उसे वापस घर बुलाएंगे। उससे बात की जाएगी। इसके बाद आगे पढ़ाई जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा। वह अगर, भारत में ही पढ़ना चाहेगा तो यहां पढ़ाएंगे। वापस जाना चाहेगा तो वहां भेजेंगे, उसका मन जो कहेगा वो वह कर सकता है।
शुभम के घर पहुंचे किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
इधर किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह बृहस्पतिवार को शुभम के परिवार से मिले। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजन से मिलने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभम का भाई
- फोटो : अमर उजाला
पेट में संक्रमण, 3 ऑपरेशन हुए
पिता ने बताया कि शुभम की हालत में पहले से सुधार है। उसकी देखभाल में ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल के डॉक्टर कोई कमी नहीं छोड़ रहे। होश में आने पर उनसे बात भी कराई जाती है। डाक्टर ने पेट में संक्रमण की समस्या बताई है। तीन बार आपरेशन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
शुभम गर्ग का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी खर्चे पर भेजें ऑस्ट्रेलिया
शुभम के पिता रामनिवास ने बताया कि रोहित देखभाल के लिए जा चुका है। वह भी बेटे से मिलना चाहते हैं। शुभम को उसकी मां हर पल याद कर रही हैं। वह उसे पास जाकर देखना चाहती हैं। उनकी यही मांग है कि सरकारी खर्चे पर बेटे के पास भेजा जाए।