{"_id":"62fcf61a4ab1a40bfc547c95","slug":"shri-krishna-janmashtami-2022-new-dress-for-janmashtami-mangala-arti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर 'श्रीहरिकांता' पोशाक पहनकर दर्शन देंगे श्रीराधाकृष्ण, मनमोहक छवि देखेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर 'श्रीहरिकांता' पोशाक पहनकर दर्शन देंगे श्रीराधाकृष्ण, मनमोहक छवि देखेंगे भक्त
Wed, 17 Aug 2022 07:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
श्रीराधाकृष्ण की नई पोशाक
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराधाकृष्ण की पोशाक तैयार हो चुकी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में विराजमान श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार इस बार जन्माष्टमी पर 'श्रीहरिकांता' पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। इस दिव्य पोशाक का निर्माण सिल्क, जरी, रेशम आदि सामग्रियों से किया गया है। श्रीहरिकांता पोशाक में ठाकुरजी को 'सारंग शोभा' पुष्प-बंगले के बीच विराजमान किया जाएगा।
श्रीराधाकृष्ण की नई पोशाक
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज के मंदिरों की प्राचीन कला एवं भावना के अनुरूप इस पोशाक का निर्माण कराया गया है। मयूर आकृतियों के दर्शन भी मनोहारी पोशाक में होंगे। 'श्रीहरिकांता' पोशाक और 'सारंग-शोभा' पुष्प बंगले में विराजमान भगवान श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार के दर्शन निश्चित ही अलौकिक एवं मनोहारी होंगे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर छाया उल्लास
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जन्म महाभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात 11:00 बजे शुरू होगा। रात 12:00 बजे भगवान के प्राकट्य के दर्शन होंगे। जन्ममहाभिषेक श्रीकृष्ण -जन्मस्थान और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास महाराज के सानिध्य में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट
- फोटो : अमर उजाला
भागवत भवन में महाभिषेक कार्यक्रम
- श्री गणपति एवं नवग्रह स्थापना-पूजन आदि रात 11:00 बजे से।- सहस्त्रार्चन (कमल पुष्प एवं तुलसीदल से) रात 11:55 बजे तक।
- प्राकट्य दर्शन के लिए पट बंद रात 11:59 बजे।
- प्राकट्य दर्शन/आरती रात 12:00 बजे से 12:05 बजे तक।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
रात 12:05 बजे के बाद के कार्यक्रम
- पयोधर महाअभिषेक (कामधेनु) रात 12:05 बजे से 12:20 बजे तक।- रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी का जन्म- महाभिशेक रात 12:20 बजे से 12:40 बजे तक।
- शृंगार आरती रात 12:40 बजे से 12:50 बजे तक।
- शयन आरती रात 1:25 बजे से 1:30 बजे तक।