आगरा के बाह में बाढ़ से हालात अभी सामान्य नहीं हैं। बीहड़ में बसे कई गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार सुबह से ही टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। टीम को सूचना मिली थी कि खेत की रखवाली करने गए तीन किसान बाढ़ के चलते बीहड़ में घिर गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए टीम ने सुबह के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। तीनों किसानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने केबिनेट मंत्री आशीष पटेल एवं राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और विधायक रानी पक्षालिका सिंह शुक्रवार को पहुंची।
{"_id":"6308797f5536d635df22dfde","slug":"sdrf-pulled-out-safely-three-farmers-engulfed-in-a-ravine-due-to-flood-in-chambal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood in Chambal: बाढ़ के चलते बीहड़ में घिर गए तीन किसान, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood in Chambal: बाढ़ के चलते बीहड़ में घिर गए तीन किसान, SDRF ने सुरक्षित बाहर निकाला
Fri, 26 Aug 2022 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
चंबल में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के सुरक्षित स्थान पर ले जाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
उप जिलाधिकारी बाह को मिली थी सूचना
बाह के भटपुरा गांव के तीन किसान खेत की रखवाली करते समय बाढ़ फंस गए थे। पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी बाह को बाढ़ में फंसे होने की सूचना दी, जिसके बाद आज सुबह बाढ़ में फंसे इन किसानों को निकालने एसडीआरएफ टीम पहुंची।
किनारे पर पहुंचते ही खिले किसानों के चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ टीम ने सेफ्टी किट के साथ बाढ़ में फंसे तीनों किसानों को बोट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों ही किसान भूखे और प्यासे थे। सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और इस मदद के लिए किसानों ने टीम के सदस्यों का धन्यवाद दिया, तो वहीं उनके परिजनों की चिंता भी दूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
उफनाई चंबल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें चंबल की बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए एसडीआरएफ, पीएसी व जल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। एसडीएम बाह ने बताया कि ग्रामीणों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन
चंबल नदी देखते केबिनेट मंत्री आशीष पटेल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने केबिनेट मंत्री आशीष पटेल एवं राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और विधायक रानी पक्षालिका सिंह शुक्रवार को पहुंची। इस दौरान चंबल में बाढ़ की स्थिति को लेकर जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की।