फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी खाकी की कमान, देखें यूपी पुलिस की अच्छी तस्वीरें

Fri, 05 Oct 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 05 Oct 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
school girls became police officers for one day in etah
एक दिन के लिए अफसर बनीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच एटा जिले से कुछ अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आपका पुलिस के प्रति नजरिया बदल जाएगा। एसएसपी आशीष तिवारी ने अनूठी पहल करते हुए छात्राओं को एक दिन के लिए जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। 

जब एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी खाकी की कमान, देखें यूपी पुलिस की अच्छी तस्वीरें

school girls became police officers for one day in etah
एक दिन के लिए अफसर बनीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पिछले दिनों स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में कराया था। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। प्रतिभागियों में प्रथम से 10वीं रैंक तक की छात्राओं को एक दिन के लिए जिले की सुरक्षा की कमान सौंपी गई। उन्हें जिम्मेदारियां देकर पुलिसिंग से रूबरू कराया।

जब एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी खाकी की कमान, देखें यूपी पुलिस की अच्छी तस्वीरें

school girls became police officers for one day in etah
एक दिन के लिए अफसर बनीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
प्रथम स्थान पर रही सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा अंजली दक्ष को एक दिन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। अंजली ने जब एएसपी की कुर्सी संभाली तो उनके चेहरे पर खुशी चमक उठी। एसएसपी ने खुद पास खड़े होकर एएसपी बनी अंजली को विभाग के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी खाकी की कमान, देखें यूपी पुलिस की अच्छी तस्वीरें

school girls became police officers for one day in etah
एक दिन के लिए अफसर बनीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
द्वितीय स्थान पर भी इसी विद्यालय के 12वीं के छात्रा यश शर्मा को सीओ सिटी की कमान सौंपी। यश शर्मा ने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि उन्हें एक दिन सीओ सिटी बनने का मौका मिला। पुलिस की जिम्मेदारियों को समझा। पुलिस किन हालातों में जनता की सुरक्षा में डटती रहती है यह आज महसूस किया। 
 
विज्ञापन

जब एक दिन के लिए छात्राओं को सौंपी खाकी की कमान, देखें यूपी पुलिस की अच्छी तस्वीरें

school girls became police officers for one day in etah
एक दिन के लिए अफसर बनीं छात्राएं
तृतीय स्थान पर रहीं वीरांगना अबंतीवाई कॉलेज की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहलता को कोतवाली नगर का कोतवाल बनाया। जीजीआईसी की 12वीं की छात्रा अंशिका प्रजापति को कोतवाली देहात का थानेदार बनाया गया। वहीं एसएसपी ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दीं। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानचार्य और प्रतिभागियों को परिजन भी मौजूद रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed