फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में दौड़ रहीं 'ट्रेनें', 'डैम' से बन रही बिजली, कबाड़ का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा

Tue, 24 Nov 2020 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
School chairman made train and dam models by Waste Material in Agra
कबाड़ से बने मॉडल - फोटो : अमर उजाला
आगरा के होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर ने अपने लाजपतकुंज स्थित घर को प्रयोगशाला बना दिया है। उन्होंने कबाड़ से रेलवे, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी डैम, केमिकल प्लांट, न्यूक्लियर पावर प्लांट, सीमेंट फैक्टरी के साथ मॉडल टाउन का मॉडल बनाया है, जबकि वह कला वर्ग के विद्यार्थी रहे हैं।


School chairman made train and dam models by Waste Material in Agra
न्यूक्लियर पावर प्लांट मॉडल - फोटो : अमर उजाला
संजय तोमर ने बताया कि उन्होंने सारे मॉडल में 90 फीसदी वेस्ट मेटेरियल का इस्तेमाल किया है। लॉकडाउन की अवधि में सर्वाधिक समय मॉडल बनाने में ही खर्च किया। परिवार ने भी सहयोग दिया। 
School chairman made train and dam models by Waste Material in Agra
रेलवे का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
संजय तोमर बताते हैं कि सबसे ज्यादा मुश्किल वेस्ट मैटेरियल को जुटाने में हुई। उनकी इच्छा म्यूजियम बनाने की है। जिसमें न केवल उनकी ओर से बनाए गए मॉडल, बल्कि शहर के बाकी कलाकारों की कृतियों को भी स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
School chairman made train and dam models by Waste Material in Agra
कर्नाटक विधानसभा भवन का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
संजय तोमर सरकंडे से कई भवनों के मॉडल बना चुके हैं। पढ़ाई के दिनों से यह काम कर रहे हैं। अमेरिकी संसद भवन, ताजमहल, सेंट जोंस कॉलेज, कर्नाटक की विधानसभा, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, आगरा विश्वविद्यालय का मॉडल सरकंडे से बना चुके हैं। 
विज्ञापन
School chairman made train and dam models by Waste Material in Agra
ट्रेन का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
भवनों के मॉडल बनाने के लिए वर्ष 1987 में संजय तोमर को राज्य पुरस्कार भी मिला। बाद में राष्ट्रस्तर पर पुरस्कृत हुए। वर्ष 1992 में संजय तोमर ने अयोध्या में प्रस्तावित राममंदिर का मॉडल सरकंडे से बनाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed