फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के साथ ब्रज में बिखरी आस्था की छटा, सोने-चांदी के हिंडोले पर विराजे द्वारिकाधीश

Thu, 18 Jul 2019 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
savan 2019 hindola utsav celebrations in dwarkadhish mandir mathura
सोने चांदी के हिंडोले में विराजमान में ठाकुर द्वारिकाधीश - फोटो : अमर उजाला
सावन मास के शुरू होते ही ब्रज के मंदिरों में आस्था की अद्भुत छटा बिखरने लगी है। मथुरा और वृंदावन के प्रमख मंदिरों में जन्माष्टमी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में बुधवार से हिंडोले शुरू हो गए हैं। पहले दिन ठाकुर द्वारिकाधीश ने सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। 
savan 2019 hindola utsav celebrations in dwarkadhish mandir mathura
सोने चांदी के हिंडोले में विराजमान में ठाकुर द्वारिकाधीश - फोटो : अमर उजाला
सावन मास के साथ ब्रज के मंदिरों में हिंडोला एवं घटा उत्सव की धूम शुरू हो जाती है। द्वारिकाधीश मंदिर में विशेष आयोजन किये जाते हैं। इस दौरान अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग मथुरा आते हैं। दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने द्वारिकाधीश मंदिर में सोने-चांदी के हिंडोले में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन किए। यह सिलसिला सुबह से रात तक चलता रहा। 
savan 2019 hindola utsav celebrations in dwarkadhish mandir mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए 80 साल पहले सोने चांदी के हिंडोले का निर्माण कराया गया था। तिवारी ने बताया कि गुरुवार को ठाकुर द्वारिकाधीश के लिए फिरोजी जरी हिंडोला सजाया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को केसरी चित्रकाम हिंडोला में विराज ठाकुर द्वारिकाधीश श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। ठाकुर द्वारिकाधीश में जन्माष्टमी तक अलग-अलग तरह के हिंडोले सजाएं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
savan 2019 hindola utsav celebrations in dwarkadhish mandir mathura
द्वारिकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ये होंगे आयोजन

17 जुलाई- सर्वण-चांदी हिंडोला
18 जुलाई- फिरोजी जरी हिंडोला
19 जुलाई- फिरोजी मखमल हिंडोला
20 जुलाई- केसरी चित्रकाम हिंडोला
18 जुलाई- फिरोजी जरी हिंडोला
20 जुलाई- केसरी चित्रकाम हिंडोला
21 जुलाई- लाल सोनेरी हिंडोला
22 जुलाई- स्वर्ण चांदी हिंडोला
23 जुलाई- श्याम मखमल हिंडोला
24 जुलाई- गुलाबी मखमल हिंडोला
25 जुलाई- नीले कपड़े मोती हिंडोला
26 जुलाई- कली का हिंडोला
27 जुलाई- पंचरंगी फूलों का हिंडोला
28 जुलाई- फूलों का हिंडोला
29 जुलाई- बगीचा हिंडोला
30 जुलाई- केसरी घटा मनोरथ
31 जुलाई- कुंज में हिंडोला
विज्ञापन
savan 2019 hindola utsav celebrations in dwarkadhish mandir mathura
मंदिर में द्वारिकाधीश महाराज का भव्य श्रृंगार - फोटो : अमर उजाला
ये होंगे आयोजन

01 अगस्त- हरी घटा मनोरथ
02 अगस्त- सोसनी घटा मनोरथ
03 अगस्त- फल फूलों का हिंडोला
04 अगस्त- आसमानी घटा मनोरथ
05 अगस्त- आसोपालव का हिंडोला
06 अगस्त- गुलाबी घटा मनोरथ
07 अगस्त- केले का हिंडोला
08 अगस्त- लाल घटा मनोरथ
09 अगस्त- पान का हिंडोला
10 अगस्त- श्याम घटा मनोरथ
11 अगस्त- पवित्रा हिंडोला
12 अगस्त- लहरिया घटा मनोरथ
13 अगस्त- फूलों का हिंडोला
14 अगस्त- सफेद घटा मनोरथ
15 अगस्त- श्रावणी राखी मनोरथ
16 अगस्त- हिंडोला विजय
24 अगस्त- जन्माष्टमी महोत्सव
25 अगस्त- नंद महोत्सव 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed