फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झमाझम बारिश से सावन का स्वागत, उमस से मिली राहत, जलभराव बना आफत

Thu, 18 Jul 2019 03:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Savan 2019 heavy rain in agra
बारिश में मस्ती करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मानसून के बादल सात दिन बाद बरसे तो उमस से लोगों को राहत मिली। बुधवार शाम को चार बजे बारिश ने आधा शहर तो तर कर दिया, लेकिन आधा शहर सिकंदरा की ओर सूखा ही रह गया। बारिश के कारण शहर में जलभराव हो गया।  
Savan 2019 heavy rain in agra
जमकर बरसे बदरा - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले ही दिन झमाझम बारिश हुई। रात दस बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। जिससे एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत, वहीं दूसरी तरफ बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। 
Savan 2019 heavy rain in agra
बारिश में भींगते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह से शाम तक उमस छाई रही। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। शाम चार बजे बादल छाए गए और ताजमहल की ओर तेज बारिश हुई, लेकिन सिकंदरा की ओर सूखा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Savan 2019 heavy rain in agra
बारिश से सड़कों पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शाम को 7 बजे फिर से बारिश शुरू हुई और रात दस बजे तक चलती रही। इस दौरान 68 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिसके बीच 45 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। 
विज्ञापन
Savan 2019 heavy rain in agra
ताजमहल से खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में बादलों की लुकाछिपी और बारिश हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed