फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज

Wed, 26 Dec 2018 05:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Dec 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sanjali Murder Case Big Revealing From Whatsapp Chat
संजलि हत्याकां - फोटो : अमर उजाला
खुद पर भरोसा करो, अपनी लड़ाई खुद लड़ो और अपनी मंजिल की ओर बढ़ो...। योगेश ने यू ट्यूब पर मोटीवेशनल चैनल बनाकर यही लिखकर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह लोगों को मोटीवेट करता नजर आ रहा है। जब खुलासा हुआ कि संजलि का कातिल कोई और नहीं, बल्कि योगेश ही है तो हर कोई सन्न रह गया। सबके मन में एक ही सवाल आया कि क्या कोई अपना भी ऐसा कर सकता है।

संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज

Sanjali Murder Case Big Revealing From Whatsapp Chat
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो योगेश हर किसी को अपने प्रभाव में लेना चाहता था। बड़ी-बड़ी बातें करता था। उसे लगता था कि जब वह अपने बारे में बड़ी-बड़ी बातें करेगा, तभी लोग उसको समझेंगे। उसने यू ट्यूब पर दो वीडियो अपलोड किए थे। एक को 312 लोग देख चुके है तो दूसरे को 231 लोग देख चुके हैं। उसके चैनल के सब्सक्राइबर भी हैं। यही वजह थी कि उसने संजलि की बड़ी बहन अंजलि को नवंबर 2017 में अपने प्रभाव में ले लिया था। 

संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज

Sanjali Murder Case Big Revealing From Whatsapp Chat
संजलि - फोटो : अमर उजाला
उसने उससे कहा था कि वह बैंक में नौकरी लगवा देगा। मगर, कुछ दिन बाद उसको मना कर दिया। उससे कहा कि मैडम ने मना कर दिया। इसके बाद उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र की कॉपी जला दी थी। इसके बाद संजलि को मोटीवेट करने लगा। इसके लिए उसे माडलिंग में करियर बनाने के लिए कहने लगा। इसके लिए उसकी वीडियो भी बनवाई। मगर, संजलि उसको समझ गई। उसे लूजर कहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज

Sanjali Murder Case Big Revealing From Whatsapp Chat
- फोटो : अमर उजाला
उससे दूरी भी बना ली थी। पुलिस को संजलि और योेगेश के बीच हुई व्हाट्स एप चैट मिली है। इसमें संजलि ने लिखा है कि मुझसे बात मत करना। तुम भाई कहलाने लायक नहीं हो। मेरे घर आने की जरूरत नहीं है। योगेश ने संजलि को वीडियो भी भेजा था। इस पर संजलि ने जवाब दिया कि वीडियो भी तुम्हारी तरह लूजर है। इससे योगेश के मन में अंदर ही अंदर बदले की आग सुलग रही थी। 
 
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, व्हाट्सएप चैट ने खोल दिया अब तक का सबसे बड़ा राज

Sanjali Murder Case Big Revealing From Whatsapp Chat
- फोटो : अमर उजाला
वह संजलि को रास्ते से हटाने की ठान बैठा था। पिता को डंडे से घायल करने के बारे में योगेश ने चैट से पूछा था। इस पर संजलि ने कहा था कि तुम्हें कहां से पता चला। उसने कहा था तुम्हारी मम्मी का कॉल आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed