{"_id":"5f8e6e6d8ebc3e9bf4622a3f","slug":"sangita-murder-case-ex-army-man-meeting-demands-jail-to-daroga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संगीता हत्याकांड: पूर्व सैनिकों की चेतावनी, पांच दिन में दरोगा को जेल भेजें, नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता हत्याकांड: पूर्व सैनिकों की चेतावनी, पांच दिन में दरोगा को जेल भेजें, नहीं तो...
Tue, 20 Oct 2020 11:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
मृतका संगीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज के नगला कली स्थित पुष्पांजलि ईको सिटी में सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता को जिंदा जलाने के मामले में सोमवार को भूतपूर्व सैनिकों की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया। एलान किया कि पांच दिन में ताजगंज चौकी प्रभारी रहे दरोगा को बर्खास्त कर जेल भेजें नहीं तो परिवारों के साथ शहीद स्थल पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व सैनिकों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट में बैठक के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा। इसमें मांग रखी कि चौकी प्रभारी रहे दरोगा योगेश कुमार को हत्या के मामले में नामजद किया जाए। उसको बर्खास्त करके जेल भेजें। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और अनिल को सरकारी नौकरी दी जाए।
ये भी पढ़ें- संगीता हत्याकांडः पंचायत में शामिल आरोपियों की नहीं हुई पहचान, एससी-एसटी एक्ट से भी परिवार परेशान
ये भी पढ़ें- संगीता हत्याकांडः पंचायत में शामिल आरोपियों की नहीं हुई पहचान, एससी-एसटी एक्ट से भी परिवार परेशान
सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संगीता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट स्थित पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय के हाल में हुई बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्नल विजय तोमर ने की। इसमें भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ वारदात हो रही हैं, इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका संगीता की फाइल फोटो, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व फौजी अनिल कुमार रजावत और पड़ोसी भरत खरे के बच्चों के बीच छह अक्तूबर को विवाद के बाद एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद कॉलोनी में रविवार को पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद अनिल की पत्नी संगीता जल गई थीं। सोमवार को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर भरत खरे, उसकी पत्नी सुनीता सहित चार नामजद आरोपियों को जेल भेजा गया था। मुकदमे में 12 आरोपी अज्ञात भी हैं।
विज्ञापन
आगरा कलक्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
भूतपूर्व सैनिक सत्य प्रकाश रावत ने बताया कि बैठक में दस दिन बाद भी एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा खत्म नहीं होने पर रोष जताया गया। इसे तत्काल खत्म करने की मांग की गई। पांच दिन में मांगे नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन किया जाएगा। कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर भूतपूर्व सैनिक धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें परिवार भी शामिल होंगे। सत्यदेव शर्मा, सत्यप्रकाश प्रधान, वीर बहादुर, रवीश कटारा, राजेंद्र सिंह, महेश चाहर, राजन मेहरा, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।