{"_id":"5f8e603b8ebc3e9b92420335","slug":"bjp-leader-murder-case-news-of-migration-family-on-social-media-becoming-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: सोशल मीडिया पर पलायन की खबर वायरल होने से प्रशासन में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: सोशल मीडिया पर पलायन की खबर वायरल होने से प्रशासन में मची खलबली
Tue, 20 Oct 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पलायन की खबर वायरल
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला के नगला बीच में भाजपा नेता की गोली मारकर की गई हत्या के बाद सोमवार को हुई शोकसभा के दौरान परिजनों के पलायन, चुनाव बहिष्कार और मकान बेचने की खबर के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। खबर के वायरल होते ही प्रशासन में खलबली मच गई। फिरोजाबाद विधायक व महिला आयोग की सदस्य मौके पर पहुंच गईं। उनके साथ पुलिस भी सक्रिय हो गई, लेकिन वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को नगला बीच निवासी भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता उर्फ डीके की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने आर्थिक मदद, परिवार के सदस्य को नौकरी व शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था। प्रशासन द्वारा नियमानुसार आर्थिक मदद, भाजपा विधायक ने पार्टी द्वारा मदद का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराया था। मृतक के भाई ने वीरेश तोमर के विरुद्ध हत्या, देवेंद्र तोमर व नरेंद्र तोमर के विरुद्ध षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को परिजनों की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। किसी ने सोशल मीडिया पर खबर फैला दी कि भाजपा नेता के परिवार वाले गुंडों से परेशान होकर पलायन करेंगे। इसलिए मकान बिकाऊ है, मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना, उपचुनाव का बहिष्कार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी करेंगे। इस तरह के पोस्टर वायरल होते ही पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया। इस खबर को कुछ न्यूज चैनलों के स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों को समझाते हुए भाजपा विधायक मनीष असीजा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक मनीष असीजा, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत करते हुए हकीकत जानी तो पता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं खबरें भ्रामक मिली। मृतक भाजपा नेता के भतीजे गौरव गुप्ता ने कहा कि पोस्टर लगाने, पलायन करने की सूचना भ्रामक है। किसी अराजक तत्वों का काम है जो माहौल खराब करना चाहता है।
विज्ञापन
भाजपा नेता की शोकसभा के दौरान मौजूद लोग व पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता की शोकसभा के दौरान बंद रहे बाजार
भाजपा नेता की शोकसभा के दौरान सोमवार को नगला बीच का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेता की शोकसभा के दौरान सोमवार को नगला बीच का बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।