फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमानंद के शिष्य की मौत का राज क्या?: लड़खड़ाते कदम, सीढ़ियों और गैलरी की तरफ बढ़ते रसिक; एक और नया वीडियो

Wed, 07 Oct 2026 01:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 07 Oct 2026 01:41 PM IST
सार

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और वीडियो वायरल हुआ है। चौथी सीसीटीवी फुटेज में लड़खड़ाते कदतों से धोती संभाले सीढि़यों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। रसिक दुलारी प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बीच पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj disciple Rasik Dulari Sharan Another video suicide case before her death viral mathura
Saint Premanand Maharaj - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के वृंदावन स्थित आश्रम में हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का एक और नया वीडियो सामने आया है। घटना के 11 दिन बाद मंगलवार को चौथा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 


इस नए वीडियो में वह वराह घाट क्षेत्र स्थित गो कृपा कुंज के कमरे से धोती संभालते हुए लड़खड़ाते कदमों से सीढ़ियों और गैलरी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि आखिर ये वीडियो कौन वायरल कर रहा है।
Trending Videos
Saint Premanand Maharaj disciple Rasik Dulari Sharan Another video suicide case before her death viral mathura
इसी आश्रम से गिरकर हुई थी मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने आए नए सीसीटीवी फुटेज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण सफेद रंग का हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहने नजर आ रहे हैं। वह सीढ़ियों की ओर लड़खड़ाते कदमों से अपनी धोती संभालते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 

Saint Premanand Maharaj disciple Rasik Dulari Sharan Another video suicide case before her death viral mathura
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो उनको गहरी चोट लगी हो। वीडियो में वे लगभग 20 कदम चलते हैं और फिर सीढ़ियों पर चढ़ने के लिए गैलरी से दूसरी ओर मुड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj disciple Rasik Dulari Sharan Another video suicide case before her death viral mathura
रसिक दुलारी शरण के गिरने के बाद की तस्वीर - फोटो : वीडियो ग्रैब
दरअसल संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह वराह घाट क्षेत्र स्थित गो कृपा कुंज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। 26 सितंबर को यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिछले 11 दिनों के भीतर उनके सुसाइड से जुड़े चार अलग-अलग फुटेज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Saint Premanand Maharaj disciple Rasik Dulari Sharan Another video suicide case before her death viral mathura
रसिक दुलारी शरण की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीमें 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि शिष्य की मौत से पहले के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही है कि आखिर यह फुटेज कहां से और कौन लीक कर वायरल कर रहा है।, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। ये फुटेज विभिन्न ग्रुपों पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed