फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर की तलाश में दो जिलों की पुलिस: सूचना देने पर 50 हजार का इनाम, फिरोजाबाद में न्यायालय के गेट पर पोस्टर चस्पा

Sat, 16 Jul 2022 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
Rs 50 thousand reward for giving information about gangster who escaped from Agra court premises
न्यायालय के गेट पर चस्पा बदमाशों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कोर्ट परिसर से फरार हुए इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय उर्फ विनय शर्मा की तलाश में दो जिलों की पुलिस लगी हुई है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं लगा है। शनिवार को फिरोजाबाद पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर जनपद न्यायालय में सरेंडर कर सकता है। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार के साथ ही न्यायालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील करते हुए सघन चेकिंग कराई गई। पुलिस ने किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया, लेकिन शाम तक विनय का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने जनपद न्यायालय के गेट पर विनय श्रोत्रिय और उसके साथियों के फोटो चस्पा किए हैं। इसमें गैंगस्टर और उसके साथियों की सूचना देने वालों को 50 हजार रुपये इनाम देने की बात लिखी है। पोस्टर में एसएसपी, सीओ सदर एवं थानाध्यक्ष मटसेना के मोबाइल नंबर अंकित हैं। 

Rs 50 thousand reward for giving information about gangster who escaped from Agra court premises
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पेशी पर जाने के दौरान फिरोजाबाद निवासी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय फरार हो गया था। आगरा और फिरोजाबाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी है। आगरा जोन के आईजी नचिकेता झा ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
Rs 50 thousand reward for giving information about gangster who escaped from Agra court premises
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद पुलिस को इनपुट मिला था कि गैंगस्टर विनय जनपद न्यायालय में सरेंडर कर सकता है। इस पर एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस फोर्स ने न्यायालय की ओर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी कर दी गई। सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rs 50 thousand reward for giving information about gangster who escaped from Agra court premises
जिला मुख्यालय गेट पर भी की गई चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
जनपद न्यायालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को चेक किया गया। वहीं जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले हर वाहन पर पुलिस की पैनी नजर थी। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ सदर हीरालाल कन्नौजिया, एसएचओ मटसेना, थानाध्यक्ष रामगढ़ सहित कई थानों की फोर्स सघन चेकिंग कर रही थी। न्यायालय परिसर में आमजन को प्रवेश सिर्फ गेट नंबर तीन से दिया गया। 
विज्ञापन
Rs 50 thousand reward for giving information about gangster who escaped from Agra court premises
जनपद न्यायालय के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय के गेट पर टीएसआई भैय्या लाल अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। न्यायालय के मुख्यालय की ओर खुलने वाले गेट पर चेकिंग हुई। अधिवक्तओं के अलावा किसी की एंट्री नहीं थी। यही नहीं अधिवक्ताओं की पहचान के लिए रुटीन के पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने बताया कि गैंगस्टर के सरेंडर करने का इनपुट मिला था, इसके चलते चेकिंग की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed