{"_id":"5cb3694bbdec2260e22adeff","slug":"robbery-in-bullion-businessman-house-update-news-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दो साल की बेटी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटे 22 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दो साल की बेटी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटे 22 लाख
Sun, 14 Apr 2019 10:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
पायल कारोबारी के घर हुई लूट के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर क्षेत्र में रविवार की सुबह साढ़े दस बजे एक पायल कारोबारी के घर में घुसे बदमाश 22 लाख की नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। पौन घंटे तक लूटपाट करने वाले बदमाशों ने दो साल की बच्ची को गन प्वाइंट पर ले लिया था। घर में केवल महिलाएं ही थीं। अचानक घर में आए कारोबारी के बेटे को भी बदमाशों ने पकड़ लिया। घर में रखी तिजोरी को बदमाश उठाकर ले गए। शहर के पॉश इलाके में हुई वारदात से दहशत फैल गई।
Trending Videos
लूट के बाद घर का हाल
- फोटो : अमर उजाला
वारदात गोविंदनगर थाना क्षेत्र में शिवपार्क के पास कोठी संख्या सी-2 की है। यहां रहने वाले अनिल कुमार गर्ग पायल कारोबारी हैं। जेएम-पायल के नाम से उनका कारोबार है।
लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रोजमर्रा की तरह अनिल फर्म पर चले गए, जबकि उनका बेटा घर से पास ही सैलून पर कटिंग कराने गया था। पुलिस के मुताबिक घर पर कारोबारी की मां कमला देवी, पत्नी रेखा और पुत्रवधू निधि के साथ बच्चे गौरांग व यामी थे। नौकरानी सोनम घर में काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने खंगाला घर
- फोटो : अमर उजाला
घर के दरवाजा पर किसी ने आवाज लगाई तो कारोबारी की पत्नी रेखा गेट पर पहुंचीं। गेट पर तीन लोग थे। एक नकाबपोश था, जबकि दो के चेहरे खुले थे। इन लोगों ने अनिल कुमार के बारे में पूछा और रेखा को धक्का देकर घर में घुस आए।
विज्ञापन
पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दरवाजा घर के बाहर से बंद कर गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। गृहस्वामी ने लूटी गई नकदी और जेवरात की कीमत 22 लाख बताई है।