{"_id":"5fc7440c8ebc3e9ba53028f3","slug":"republic-day-parede-2021-nss-workers-performance-for-select-in-parede","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए परखे एनएसएस स्वयंसेवक, धमाकेदार प्रस्तुतियों की देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए परखे एनएसएस स्वयंसेवक, धमाकेदार प्रस्तुतियों की देखें तस्वीरें
Wed, 02 Dec 2020 01:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में आयोजित एनएसएस के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड (पीआरडी) शिविर के सातवें दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों को राजपथ पर परेड के लिए परखा जाने लगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला
जेपी सभागार में विभिन्न राज्यों के 100 स्वयंसेवकों ने व्यक्तिगत रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चयनकर्ताओं के सामने किसी स्वयंसेवक ने गीत गाया तो किसी ने नृत्य किया। प्रत्येक स्वयंसेवक को दो-दो मिनट का समय दिया गया। विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्वयंसेवकों से ही बुधवार सुबह परेड कराई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आए चयनकर्ता करेंगे चयन
शिविर में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड व छत्तीसगढ़ के 200 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से 40 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए यहां से किया जाएगा।

एनएसएस स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से चयनकर्ता आए हुए हैं। देशभर से 200 स्वयंसेवक चुने जाते हैं। शिविर एक से 31 जनवरी तक नई दिल्ली में लगता है। इसी शिविर से 148 चयनित स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड करते हैं। चयन प्रक्रिया में 60 फीसदी अंक परेड, 30 फीसदी सांस्कृतिक गतिविधि व 10 फीसदी अंक पर्सनालिटी के आधार पर मिलेंगे।
विज्ञापन
व्यक्तिगत रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
उठ जाग मुसाफिर भोर भई...
स्वयंसेवकों ने मंगलवार को सुबह एनएसएस की ओर से गोद लिए गए खापुर गांव में प्रभातफेरी निकाली। स्वयंसेवक ‘उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो सोवत है...’ गीत गाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह, क्षेत्रीय निदेशक अशोक श्रोती, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने नेतृत्व किया। ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को गांव के लोगों से मिलवाया। खंदारी परिसर में परेड मार्च सत्र के दौरान विवि के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनका चयन राजपथ पर परेड के लिए किया जा सके।