{"_id":"66f9134acb6999e71603b8b3","slug":"ram-barat-warm-welcomes-in-janakpuri-mahotsav-2024-agra-2024-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Barat 2024: सिया ब्याहने 'जनकपुरी' पहुंचे दशरथ नंदन का भव्य स्वागत, श्रीराम की अगवानी में झूमे जनकपुरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat 2024: सिया ब्याहने 'जनकपुरी' पहुंचे दशरथ नंदन का भव्य स्वागत, श्रीराम की अगवानी में झूमे जनकपुरवासी
Sun, 29 Sep 2024 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में श्रीराम की बरात जनकपुरी पहुंचते ही मिथिलानगरी जयश्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। हर तरफ खुशी और उमंग बिखरी थी। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेद्र जादौन के निवास पर भगवान राम की बरात का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त बरात जनक आवास (महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी) पहुंची। हर मन इतना आनंदित था कि बरात की अगवानी करते-करते राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी रानी सुनयना (मंजु वर्मा) संग बेटी सिया के वर के रूप में श्रीराम को देखकर खुशी से झूम उठे।
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
उनके संग बराती और घराती दोनों बैंड बाजों पर खूब नृत्य किया। सभी बरातियों का स्वागत माला पहनाकर किया। जनकदुलारी को ब्याहने आए वर स्वरूप में श्रीराम के दर्शन और चरण स्पर्श करने के लिए हर मिथिलावासी व्याकुल था। बैंड बाजों संग जैसे ही श्रीराम बरात चारों भाईयों, पिता राजा दशरथ, महारानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा), गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र संग जनक आवास पहुंची तो हर श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन कर धन्य महसूस कर रहा था।
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेन्द्र जादौन ने अपने परिवारीजनों संग सभी बरातियों व श्रीराम की आरती की। श्रीराम की बरात व बरातियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। श्रीराम की बरात की अगवानी में सभी घराती सज-धज कर आंखें बिछाए खड़े थे। सिया को ब्याहने आए श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ। जनकपुरी आज दुल्हन की तरह थी। घराती (जनकपुरीवासी) और बराती (अवधपुरीवासी) दोनों उत्साहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी में जिस समय भगवान श्रीराम की बरात भ्रमण कर रही थी। उस दौरान हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर उम्र दराज व्यक्ति तक ने बरात में नृत्य किया। हर कोई भगवान श्रीराम के साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा।
विज्ञापन
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीराम और बरात की अगवानी में अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, राजीव शर्मा, अनुराग उपाध्याय, हेमन्त भोजवानी, स्वाति जादौन, पलक अग्रवाल, छाया जादौन, रितु, निधि, रेखा, शिवांगी, डॉ. निष्ठा शर्मा, विवेक शर्मा, निशांत चतुर्वेदी, राहुल सागर, सतीश शर्मा, महेश सारस्वत, सोमेन्द्र जादौन, वंश जादौन, सुशील शर्मा, मनोज वर्मा, संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, राहुल खंडेलवाल, सुनील टंडन, संदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।