{"_id":"5d8cfb718ebc3e93a45fcd1d","slug":"ram-barat-warm-welcomes-in-janakpuri-mahotsav-2019-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिया ब्याहने 'जनकपुरी' पहुंचे दशरथ नंदन का भव्य स्वागत, देखें एतिहासिक राम बरात की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिया ब्याहने 'जनकपुरी' पहुंचे दशरथ नंदन का भव्य स्वागत, देखें एतिहासिक राम बरात की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
जनकपुरी पहुंचे श्रीराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या नगरी से बुधवार शाम को धूमधाम से चली श्रीराम बरात गुरुवार सुबह जनकपुरी (निर्भय नगर) में पहुंच गई। भावना पैलेस में विश्राम के बाद चारों भाइयों के स्वरूप रथ पर सवार होकर जनकपुरी भ्रमण को निकले। इनके दर्शन, स्वागत और आरती करने के लिए हर कोई आतुर दिख रहा था। जनकपुरी प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी।
2 of 9
एतिहासिक श्रीराम बरात
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे राम बरात जनकपुरी (भावना पैलेस) पहुंची, जहां श्रीजनकपुरी महोत्सव समिति ने बराती बनकर पहुंचे रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का भव्यता के साथ स्वागत किया। यहां बरातियों के स्वअल्पहार की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद भगवान श्रीराम के साथ चारों भाइयों ने करीब दो घंटे विश्राम किया।
3 of 9
राम और उनके भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारते राजा जनक
- फोटो : अमर उजाला
विश्राम के बाद करीब साढ़े 11 बजे भगवान श्रीराम की बरात जनकपुरी भ्रमण के लिए तैयारी हुई। इस दौरान सबसे पहली आरती राजा जनक बने कैलाश गुप्ता और उनकी पत्नी रानी सुनयना बनी मीरा गुप्ता ने की। इसके बाद उनके उनके बेटे सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, बेटी पूजा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता के साथ अन्य लोगों ने आरती की। माता जानकी ने भगवान श्रीराम को मिष्ठान खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
श्रीराम बरात
- फोटो : अमर उजाला
स्वागत समारोह के बाद मिथिला नगरी (निर्भय नगर) में भगवान श्रीराम की बरात ने भ्रमण किया। इस दौरान सबसे आगे चांदी के रथ पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी चल रही थी। उनके पीछे राजा दशरथ के स्वरूप में मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी ऊषा गुप्ता रथ पर सवार थी।
विज्ञापन
5 of 9
जनकपुरी पहुंचे दशरक्ष नंदन
- फोटो : अमर उजाला
एक रथ पर शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण और सबसे पीछे तथा विशाल रथ पर भगवान श्रीराम चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान बैंडबाजे की धुन पर बराती झूम रहे थे। छतों से लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे। महिलाओं ने जगह जगह भगवान श्रीराम की आरती की। बरात ने जनकपुरी में करीब तीन घंटे तक भ्रमण किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।