हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत ने आगरा में ताजमहल के दीदार के दौरान पीएम मोदी के लिए कुछ ऐसी बात कह दी कि सुनने वाले भी चौंक गए। उनके साथ चलने वाला टूरिस्ट गाइड भी समझ गया कि राखी से उलझना किसी के बस की बात नहीं।
2 of 6
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, राखी सावंत दो दिन से आगरा में हैं। शुक्रवार को उन्होंने यहां एक एक्टिंग स्कूल की ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया था। शनिवार को वे ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। इस दौरान एक टूरिस्ट गाइड उन्हें सारी जानकारी दे रहा था।
3 of 6
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
गाइड राखी को काला ताजमहल भी दिखाने ले गया। यहां गाइड ने राखी को बताया कि अपनी मौत से पहले शाहजहां ताजमहल परिसर में ही एक काला ताजमहल बनवाना चाहते थे लेकिन उनकी यह इच्छा आज तक अधूरी है।
4 of 6
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
इस पर राखी ने आव देखा न ताव और गाइड से बोलीं कि आजकल प्रधानमंत्री मोदी हर अधूरा काम पूरा करा रहे हैं। उनसे ही जाकर शाहजहां की अधूरी ख्वाहिश कह दो। जिससे वे काला ताजमहल बनवाकर इस अधूरी ख्चाहिश को भी पूरा कर दें।
5 of 6
ताजमहल देखने पहुंचीं राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
फैमिना फेम मॉडल रूपा खुराना के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं राखी सावंत ने डायना बेंच पर फोटो भी खिंचवाए। कई विदेशी पर्यटकों ने राखी के साथ सेल्फी लिए। यहां ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने भी राखी सावंत के साथ फोटो खिंचाए।