फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radhaswami Sabha empire owns bank post office and police station rules are very strict

राधास्वामी सभा का साम्राज्य: खुद का है बैंक, डाकखाना और कोतवाली; बेहद कठोर हैं नियम

Sun, 24 Sep 2023 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 12:49 PM IST
सार

राधास्वामी सभा का साम्राज्य काफी मजबूत है। इनके यहां पर सुरक्षा, निगरानी और यातायात के लिए समितियां बनी हैं। इसके साथ ही खुद के बैंक, डाकखाना और कोतवाली भी हैं। 
 

विज्ञापन
Radhaswami Sabha empire owns bank post office and police station rules are very strict
खुद का है बैंक, डाकखाना और कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा राधास्वामी सत्संग सभा (दयालबाग) ने निजी तौर पर कई संसाधन विकसित किए हैं। सत्संगियों की खुद की बैंक, डाकखाना और कोतवाली है। बड़े पैमाने पर दूध उत्पादन और खेतीबाड़ी भी करते हैं। इससे 8 कॉलोनियों के सत्संगी लाभान्वित होते हैं।

विज्ञापन

Radhaswami Sabha empire owns bank post office and police station rules are very strict
सत्संगियों का पोस्ट ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
इनकी राधास्वामी अरबन कोऑपरेटिव बैंक हैं, जिसमें सत्संगियों के ही खाते खोले जाते हैं। टेलीफोन एक्सचेंज और बिजली-वाटर सप्लाई विभाग भी है। कॉलोनियों के बिल भी यही जमा होते हैं। पोस्ट एंड टेलीग्राफ ऑफिस भी बना रखा है। सौर ऊर्जा और सिंचाई के लिए भी विभाग है। खुद की कोतवाली भी है। डेयरी फार्म और कृषि फार्म में दूध उत्पादन और अनाज-सब्जी पैदा करते हैं। कॉलोनियों और खेतों की सुरक्षा, निगरानी और यातायात समितियां भी हैं। इनकी रोस्टर के तहत जिम्मेदारी तय होती है।

ये भी पढ़ें - अवैध साम्राज्य ध्वस्त:  30 रुपये में ठेल लगाओ..., साथ में झाड़ू भी लाओ; कुछ ऐसे हैं सत्संगियों के नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

Radhaswami Sabha empire owns bank post office and police station rules are very strict
सत्संगियों का जल विभाग - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों को मिले न्याय
किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन पर सत्संगियों ने अवैध कब्जा किया था। हटाने के लिए बुल्डोजर चलाने से किसानों की हिम्मत बंधी है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से कब्जा हटाकर पीड़ितों को न्याय दिलाए।

ये भी पढ़ें - राधास्वामी सभा का अवैध साम्राज्य ध्वस्त: सत्संगियों के खिलाफ उठी आवाज दबा दी गई, इस बार एक न चली
विज्ञापन

Radhaswami Sabha empire owns bank post office and police station rules are very strict
सत्संगियों का बैंक - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा अनुचित
भारतीय किसान संघ के मोहन सिंह चाहर ने कहा कि सत्संगियों ने ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा किया, उनका रास्ता रोका, यह अनुचित है। किसी धार्मिक संस्था को ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से साबित होता है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है।


ये भी पढ़ें -  अवैध साम्राज्य ध्वस्त: 113 साल में पहली बार टूटा राधा स्वामी सत्संग सभा का गुरूर, बुलडोजर चलते ही छाया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed