न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:46 AM IST
सार
डीएम चैंबर के बाहर ही एक कमरे में कोविड हेल्प डेस्क है। एक महिला कर्मी तैनात है। आगंतुक रजिस्टर में आठ नाम दर्ज हैं। पल्स
की जांच नहीं हो रही। ऑक्सीमीटर खराब है।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी दफ्तरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क में कहीं पल्स ऑक्सीमीटर काम नहीं कर रहा है तो कहीं डेस्क ही बंद है। यह हाल तब है जबकि कोरोना का संक्रमण इन दिनों चरम पर है। पेश है लाइव रिपोर्ट...
2 of 5
थर्मल स्कैनर से जांच करता कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ थर्मल स्कैनर से चल रहा काम- समय: 11.20 बजे, स्थान- कलक्ट्रेट
डीएम चैंबर के बाहर ही एक कमरे में कोविड हेल्प डेस्क है। एक महिला कर्मी तैनात है। आगंतुक रजिस्टर में आठ नाम दर्ज हैं। पल्स की जांच नहीं हो रही। ऑक्सीमीटर खराब है। सिर्फ थर्मल स्कैनर से तापमान मापा जा रहा है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।
3 of 5
कोविड-19 हेल्प डेस्क पर चस्पा पोस्टर और बिना मास्क के बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जागरूकता के लिए सिर्फ पोस्टर बचा- समय: 12.30 बजे। स्थान- उप निबंधक भवन
सदर तहसील में पांच उप निबंधक कार्यालय हैं। एक माह पहले इनके बाहर हेल्प डेस्क थी, जो बंद हो चुकी है। आगंतुक बिना किसी रोकटोक आ रहे हैं। जांच बंद हो गई। मुख्य भवन गेट पर डेस्क की जगह अब सिर्फ दीवार पर जागरूकता के लिए पोस्टर चस्पा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सदर तहसील के गेट से बिना किसी जांच के निकलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
पल्स ऑक्सीमीटर से जांच नहीं- समय: 12.50 बजे। स्थान-तहसील सदर
मतदाता पंजीकरण केंद्र के बराबर से प्रवेश द्वार है। गेट के अंदर अशोक के पेड़ के नीचे हेल्प डेस्क पर दो चतुर्थ श्रेणी कर्मी बैठे हैं। आगंतुकों का तापमान लिया जा रहा है। उनके नाम-पते रजिस्टर में नहीं लिखे जा रहे। पल्स ऑक्सीमीटर से किसी की जांच नहीं हो रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
निबंधक भवन में बिना मास्क के लोग
- फोटो : अमर उजाला
औचक निरीक्षण किया जाएगा
कोविड हेल्प डेस्क सभी जगह कार्य कर रही हैं। जहां ऑक्सीमीटर खराब हैं, वहां नए दिलाए जा रहे हैं। निबंधन विभाग का औचक निरीक्षण कर जांच की जाएगी। - डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी व प्रभारी अधिकारी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।