फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइको किलर: महिला के बाल, कपड़े और हड्डियां बरामद, शव के 14 टुकड़े कर खेत में दफनाए थे

Thu, 29 Oct 2020 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Psycho killer buried 14 pieces of woman dead body in mainpuri
पूती देवी हत्याकांड: खोदाई के दौरान मिलीं महिला की हड्डियां - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के पूती देवी हत्याकांड में आरोपी साइको किलर को जेल भेजने के बाद पुलिस सबूत तलाशने में जुटी है। बुधवार को पुलिस ने उस जगह खोदाई कराई, जहां शव के टुकड़े दफनाए गए थे। गांव बरूआ नद्दी में खोदाई के दौरान महिला के बाल, कपड़े और हड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस हड्डियों का डीएनए कराएगी। मृतका के देवर और बच्चों ने कपड़ों की शिनाख्त की है।
Trending Videos
Psycho killer buried 14 pieces of woman dead body in mainpuri
खोदाई के दौरान मौजूद रहे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एसपी अजय कुमार पांडेय फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस के साथ गांव बरुआ नद्दी पहुंचे। यहां हत्यारोपी सर्वेश यादव की निशानदेही पर उसकी झोंपड़ी के आसपास जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। खोदाई के दौरान एक जगह से महिला के कपड़े और उसके बाल पुलिस ने बरामद किए। कुछ ही दूरी से हड्डियों के टुकड़े मिले। मौके पर मौजूद फॉरेसिंक टीम ने नमूने लिए। 
 
Psycho killer buried 14 pieces of woman dead body in mainpuri
महिला का फाइल फोटो और हत्यारोपी संतोष यादव और सर्वेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा के कस्बा भरथना के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी पूती देवी की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने हत्यारोपी सर्वेश यादव और उसके मामा संतोष यादव निवासी नगला परसादी औरैया को जेल भेजा है। दोनों ने गला दबाकर महिला की हत्या की। इसके बाद हैवानियत की हद पार करते हुए शव के 14 टुकड़े कर दफना कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Psycho killer buried 14 pieces of woman dead body in mainpuri
खेत में पड़े महिला के बाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी सर्वेश यादव ने कबूल किया कि उसने गांव के बाहर महिला की हत्या करके शव के 14 टुकड़े करके उन्हें दफना दिया। इससे पहले भी वह सात हत्याएं कर चुका है। इसी के चलते बुधवार को पुलिस ने महिला के शव के अवशेषों की बरामदगी के लिए खोदाई कराई। एसपी के अनुसार यह खोदाई अभी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
Psycho killer buried 14 pieces of woman dead body in mainpuri
पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते एसपी मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार कुमार पांडेय ने कहा कि महिला के शव के अवशेषों की तलाश के लिए खोदाई कराई गई है। कपड़े, बाल और हड्डियों के टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस डीएनए जांच कराएगी। जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed