{"_id":"5f99196307a7166d10518321","slug":"bareilly-college-lecturer-murder-case-news-pm-report-murdered-by-strangulation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली हत्याकांडः पत्नी का खौफनाक षड्यंत्र, पांच लाख की सुपारी के बाद मिली पति को दर्दनाक मौत...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली हत्याकांडः पत्नी का खौफनाक षड्यंत्र, पांच लाख की सुपारी के बाद मिली पति को दर्दनाक मौत...
Wed, 28 Oct 2020 12:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
bareilly speaker murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में तैनात शिक्षक (प्रवक्ता) अवधेश जादौन की हत्या गला दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इधर, हत्या में शामिल आरोपी भोला की तलाश में थाना नारखी पुलिस ने रात को दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आ सका है। एसपी सिटी ने बताया कि घटनाक्रम बरेली का होने के कारण अब मामले की जांच बरेली पुलिस द्वारा की जाएगी।
बरेली- प्रवक्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
थाना नारखी के भीतरी एवं हाल निवासी बरेली थाना इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी इंटर कालेज के शिक्षक अवधेश जादौन पुत्र बाबू सिंह की हत्या का राज पुलिस ने सोमवार को शव बरामदगी के साथ खोल दिया था।
आरोपी पत्नी-अवधेश-पत्नी की बहन
- फोटो : अमर उजाला
मामले का खुलासा चोरी के मामले में गिरफ्तार नारखी धौंकल निवासी शेर सिंह उर्फ चीकू ने किया था। उसने बताया था कि शिक्षक की हत्या के लिए उसकी पत्नी विनीता देवी, साली ज्योति, ससुर अनिल फौजी, साला प्रदीप ने उसे पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक अवधेश का फाइल फोटो और खेत पर पहुंची मां
- फोटो : अमर उजाला
इधर, सोमवार को पोस्टमार्टम में शिक्षक की मौत गला दबाने के कारण से होना आया। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षक अवधेश जादौन की हत्या की जांच बरेली पुलिस द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरेली के इज्जतनगर थाने में शिक्षक की गुमशुदगी दर्ज है। वहीं मामले को 302 में तरमीम किया गया है।
विज्ञापन
खेत में दफनाया गया था शव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की छानबीन के मुताबिक उम्र के बड़े अंतर और सीधेसादे मिजाज ने अवधेश के वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया था। अवधेश 43 साल तो विनीता उर्फ बिंदु 31 साल की ही थी। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली विनीता बिंदास जिंदगी जीने की आदी थी। सरकारी नौकरी के चक्कर में 12 साल पहले विनीता ने अवधेश से शादी तो कर ली, लेकिन उसके विचार कभी उनसे नहीं मिले।