{"_id":"61c1a73d8e6b394d3325354c","slug":"protection-work-of-preserving-the-mint-of-the-mughals-started-in-fatehpur-sikri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: मुगलों के दौर में जहां ढाले जाते थे सोने-चांदी के सिक्के, संवारी जाएगी वह टकसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मुगलों के दौर में जहां ढाले जाते थे सोने-चांदी के सिक्के, संवारी जाएगी वह टकसाल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फतेहपुर सीकरी में मुगलकालीन टकसाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में मुगलिया शासन के दौरान जहां सोने-चांदी के सिक्के ढाले जाते थे, आगरा के फतेहपुर सीकरी की वह टकसाल अब संवारी जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण 48 लाख रुपये की लागत से इस टकसाल का संरक्षण कार्य शुरू करने वाला है। नए साल में जनवरी से संरक्षण कार्य शुरू होगा, जिसमें टकसाल के फर्श के खराब हो चुके लाल बलुई पत्थरों को बदला जाएगा। दीवारों की मरम्मत करने के बाद यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा।
फतेहपुर सीकरी म्यूजियम के ठीक सामने मुगलिया दौर में टकसाल थी। इसके सड़क पार के हिस्से में म्यूजियम है तो दूसरी ओर टकसाल है। इस टकसाल का 2014 में कुछ हिस्सा संवारा गया था। तब कोठरियों की दीवारों और छत पर चूने का प्लास्टर किया गया था। अब फर्श के लाल पत्थरों को बदला जाएगा। ये पत्थर पूरी तरह से खराब हो चुके हैं।
2 of 5
मुगलकालीन टकसाल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि टकसाल का संरक्षण कार्य जनवरी में शुरू करा दिया जाएगा। उसके पूरा होने के बाद यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में ऑडियो-वीडियो के साथ कुछ गैलरी रहेंगी, जिनमें पर्यटक फतेहपुर सीकरी के इतिहास, संस्कृति के बारे में जान सकेंगे।
3 of 5
मुगलकालीन टकसाल
- फोटो : अमर उजाला
शाही खजाना रखने की जगह के सामने टकसाल
फतेहपुर सीकरी को राजधानी बनाने के बाद मुगल बादशाह अकबर ने आगरा गेट की ओर टकसाल बनाई। यहां जिस जगह म्यूजियम है, वहां पहले शाही खजाना रखा जाता था, उसके ठीक सामने टकसाल में सिक्कों की ढलाई होती थी। सिक्के ढालने के बाद उन्हें खजाने में पहुंचा दिया जाता था, जिसकी देखरेख राजा टोडरमल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा किला
- फोटो : अमर उजाला
अकबर की दूसरी टकसाल आगरा किला स्थित दीवान ए खास के नीचे थी। तब आगरा किला में दिल्ली गेट से प्रवेश मिलता था। टकसाल के एक ओर यमुना नदी थी। सुरक्षा के लिहाज से यह टकसाल बेहद सुरक्षित मानी जाती थी।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में पत्थर तराशते कारीगार
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में मेहमान खाने के पास गुंबद की पच्चीकारी का कार्य शुरू हो गया है। यहां पच्चीकारी के लिए कारीगर पत्थर तराश रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।