फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध स्पा सेंटरों में होता था देह व्यापार, फिर भी नहीं किए गए सील, पढ़ें पूरी खबर

Sun, 24 Nov 2019 09:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 Nov 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Prostitution in Spa centers Ayush Deparment Send Report To Dm
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अफसरों ने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
सदर और ताजगंज के स्पा सेंटरों पर बृहस्पतिवार को छापे के डर से ताले लटके रहे। हालांकि न तो पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची। न ही प्रशासन का कोई अफसर सील लगाने के लिए जबकि आयुर्वेद के अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है कि ये सभी सेंटर अवैध हैं। सदर में ही 100 सेंटर है। ताजगंज, कमला नगर में भी स्पा सेंटर चल रहे हैं। इन्हीं बॉडी मसाज सेंटर के नाम से चलाया जा रहा है। 50 सेंटर अन्य जगह हैं। इस तरह शहर में 150 सेंटर है। सदर में पुलिस ने पांच दिन पहले चार पर छापा मारा था। चारों में देह व्यापार होता मिला था। 19 युवतियां और छह युवक जेल भेजे गए थे।
Prostitution in Spa centers Ayush Deparment Send Report To Dm
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर - फोटो : अमर उजाला
दो सेंटर के संचालक अब भी फरार हैं। बुधवार को आयुर्वेद अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। तब भी देह व्यापार होता मिला। माना जा रहा था कि बृहस्पतिवार को पुलिस फिर से छापे मारेगी। इसी डर से स्पा सेंटर बंद भी रहे लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेके राणा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर निरीक्षण किया था। रिपोर्ट दे दी है। सभी स्पा सेंटर अवैध हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Prostitution in Spa centers Ayush Deparment Send Report To Dm
क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के अफसरों ने अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित रीवा स्पा सेंटर, ऑरेंज बॉडी मसाज , स्वाद डी स्पा सेंटर में देह व्यापार मिला था। सदर में ही 100 सेंटर है। इनमें से 50 में देह व्यापार चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को पहले ही मिल चुकी है। सिर्फ स्पा सेंटर ही नहीं, सिकंदरा और न्यू आगरा में जिन होटलों में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं, उन पर भी सील नहीं लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution in Spa centers Ayush Deparment Send Report To Dm
स्पा सेंटर से पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद से पूछा गया कि जब स्पा सेंटर अवैध हैं और  उनमें देह व्यापार की पुष्टि हो चुकी है तो पुलिस के छापे बंद हो क्यों हो गए? उनका कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो लोग जेल गए हैं ,उनसे पूछताछ में मिली जानकारी पर काम हो रहा है। इस पर स्थायी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को रिपोर्ट देकर सभी अवैध स्पा सेंटरों पर सील लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
Prostitution in Spa centers Ayush Deparment Send Report To Dm
आईजी रेंज ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आईजी रेंज ए सतीश गणेश के पास यह शिकायत पहुंची है। लोगों ने बताया है कि ताजगंज की एक कॉलोनी में फ्लैट में सेक्स रैकेट चल रहे है। यहां हाईप्रोफाइल लोग आते हैं। युवतियां सुबह कार से आती हैं। फ्लैट किराए पर ले रखे हैं। आईजी ने एसएसपी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed