{"_id":"6034e03c8ebc3ee9562eadfa","slug":"priyanka-gandhi-vadra-reached-banke-bihari-mandir-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी, देहरी पूजकर देश कल्याण की मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी की शरण में पहुंचीं प्रियंका गांधी, देहरी पूजकर देश कल्याण की मांगी मन्नत
Tue, 23 Feb 2021 07:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 23 Feb 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा में महापंचायत करने आईं। कृषि कानून के विरोध में हुई महापंचायत के बाद उन्होंने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-पाठ की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। इससे पहले उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया था। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वृंदावन में पूजा की है। किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपना रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने मंच से बांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जयकारे लगाए। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ये धरती मथुरा की धरती है। ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने अहंकार में डूबे श्रीइंद्र देवजी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा की थी। तब से यहां अन्नकूट गोवर्धन पूजा होती है।
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : ट्विटर
प्रियंका गांधी ने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर पूजा करने के बाद विजिटर डायरी में लिखा कि यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है। आप सबका बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो, मंगल हो। जय बांकेबिहारीजी।
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रियंका गांधी ने देहरी पूजन किया, उन्होंने भगवान की पोशाक भेंट की और अराध्य के दर्शन किए। प्रियंका गांधी को गोपी गोस्वामी ने पूजा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले प्रियंका गांधी ने महापंचायत के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने भी किसानों के लिए अहंकार पाल लिया है। देश की सीमा पर जिन्होंने अपने बेटों को शहीद होने के लिए भेजा है। आज वो किसान सड़क पर बैठा है। 90 दिनों से किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए। सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट कराई उन्हें प्रताड़ित किया। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। किसानों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नहीं आए। रामधारी सिंह दिनकर ने कहा था कि जब नाश मनुष्य पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। इस सरकार का विवेक मर चुका है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर जातीं प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : ट्विटर
प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी किसान विरोधी हैं, कानून बनाते समय किसानों से नहीं पूछा गया। डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नोटों की खेती करने वालों ने ये कृषि कानून बनाए हैं। ये कानून उन्हीं के लिए बना है। अरबपतियों के लिए बनाया है कृषि कानून है।