फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन : खो गए 'लड्डू गोपाल', भक्त ने चस्पा किए पोस्टर, ढूंढने वाले को 11 हजार का इनाम

Sat, 03 Apr 2021 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
laddu gopal missing in vrindavan mathura
लड्डू गोपाल के भक्त ने वृंदावन में चस्पा किए यह पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में लड्डू गोपाल खो गए हैं। लड्डू गोपाल की तलाश में दिल्ली का परिवार पिछले एक सप्ताह से वृंदावन में ही डेरा डाले हुए है। ठाकुरजी की खोज के लिए संबंधित परिवार ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास दीवारों पर पोस्टर लगवा दिए हैं, जिसमें 11 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
laddu gopal missing in vrindavan mathura
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के रमेश नगर निवासी एक परिवार होली से पूर्व वृंदावन आया हुआ था। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को नियमित वृंदावन आने वाला यह परिवार अपने साथ ही घर से लड्डू गोपाल को भी लाया था। 


laddu gopal missing in vrindavan mathura
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी के दिन भीड़ के दबाव में लड्डू गोपाल को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रख दिया गया, जहां से उन्हें कोई उठा ले गया। इससे परेशान दिल्ली का परिवार काफी समय तक अपने लड्डू गोपाल को खोजता रहा। जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
laddu gopal missing in vrindavan mathura
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
काफी खोजबीन के बाद जानकारी न लगने पर संबंधित भक्त परिवार ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास पोस्टर लगा दिए हैं, जिसमें लड्डू गोपाल को लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा दर्ज है। 
विज्ञापन
laddu gopal missing in vrindavan mathura
वृंदावन की गली - फोटो : अमर उजाला
लड्डू गोपाल के खो जाने के पोस्टर इन दिनों श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास चर्चाओं में है। दिल्ली का यह परिवार अपने लड्डू गोपाल की तलाश में अभी भी वृंदावन में भटक रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed