फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हो सकी दलित महिला की हत्या की पुष्टि, फिर क्या रही मौत की असली वजह? पुलिस प्रताड़ना या फिर...

Tue, 10 May 2022 10:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 10:46 AM IST
सार

अभी तक जहां महिला की मौत के मामले में पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया जा रहा था, तो वहीं इस मामले में जिलाधिकारी और एसएसपी ने  पत्रकार वार्ता मौत की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया है।           
 

विज्ञापन
postmortem report could not confirm the murder of the Dalit woman what was real reason of death in tundla firozabad
प्रेसवार्ता के दौरान डीएम और एसएसपी, शारदा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव इमलिया नगलादल निवासी शारदा देवी की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हो सकी। शारदा देवी की मौत का कारण उसके फेफड़ों में मवाद पड़ना बताया गया है। यह बात जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और एसएसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। एसएसपी बोले कि फौरन सिंह द्वारा दर्ज कराए गए हत्या के मुकदमे की जांच भी कराई जा रही है। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। बता दें गांव इमलिया नगला दल निवासी शनिवार रात करीब 12 बजे दलित महिला शारदा देवी की मौत हो गई थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां पीड़ित परिजन ने पचोखरा पुलिस और कैलाश उपाध्याय व उसके पुत्रों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। ये मामला दलित महिला से जुड़ा था। इस कारण पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी अलर्ट हो गए। मृत महिला शारदा देवी के पति फौरन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शारदा देवी की हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

postmortem report could not confirm the murder of the Dalit woman what was real reason of death in tundla firozabad
एसपी सिटी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

 जिलाधिकारी ने बताया कि शारदा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में मवाद पड़ने से मौत की बात सामने आई है। एसएसपी ने बताया कि फौरन सिंह की तहरीर पर जिन लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनमें एक आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन शनिवार रात को जसराना थाना क्षेत्र के गांव बरौली में मिली है। इस बिंदु पर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

postmortem report could not confirm the murder of the Dalit woman what was real reason of death in tundla firozabad
मृतक महिला के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

एकाएक कैसे हो गई शारदा देवी की मौत?

शारदा देवी की मौत की वजह प्रशासन ने बीमारी बताई है। बावजूद इसके कई सवाल ऐसे हैं जिनके उत्तर प्रशासन ने नहीं दिए हैं। आम लोगों को प्रशासन की बात गले नहीं उतर रही। वहीं परिजन का आरोप है कि शारदा देवी की तबीयत इतनी खराब नहीं थीं कि एकाएक उसकी मौत हो जाती।  शारदा देवी के परिजन की संतुष्टि के लिए पुलिस ने पुलिस टीम व अन्य पांच लोगों पर भले ही नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया हो, लेकिन इसके बाद भी सोमवार को भी पीड़ित परिवार अपने आरोपों पर अडिग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
postmortem report could not confirm the murder of the Dalit woman what was real reason of death in tundla firozabad
मृतका के घर पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

रात में क्यों आई पुलिस 

पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि तस्दीक के दौरान आखिर पचोखरा पुलिस आरोपी पक्ष को जेल से छूटकर आए उनके पुत्रों जितेंद्र, राहुल और आनंद के बारे में जानकारी करने के लिए रात करीब 12 बजे ही घर क्यों आई। इस बाबत अभी कोई उत्तर प्रशासन ने नहीं दिया है। आखिर पुलिस की तस्दीक के दौरान जब शारदा देवी के घर पहुंची थी, तब उनके साथ कैलाश उपाध्याय और उनके पुत्र थे अथवा नहीं। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि पचोखरा पुलिस जेल से छूटकर आए लोगों की जांच करने के लिए शारदा देवी के घर गई थी। उस वक्त कैलाश उपाध्याय और उनके पुत्र थे अथवा नहीं। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। जांच में अभी वक्त लगेगा।

विज्ञापन
postmortem report could not confirm the murder of the Dalit woman what was real reason of death in tundla firozabad
अस्पताल परिसर में खड़े मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पचोखरा पुलिस ने सुनी होती गुहार तो नहीं जाती शारदा की जान

करीब दो माह पूर्व हुए झगड़े के बाद पचोखरा पुलिस निष्पक्ष रूप से दोनों पक्षों की बात सुनी होती तो शायद शारदा देवी आज जिंदा होतीं। न्याय के लिए पीड़ित दर-दर भटकते रहे। शारदा की मौत के बाद पचोखरा पुलिस ने न्यायालय द्वारा पूर्व में दिए आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि पचोखरा क्षेत्र के गांव इमलिया नगला दल निवासी शारदा देवी के पुत्र लायक सिंह, जितेंद्र, राहुल और आंनद से गांव के ही कैलाश उपाध्याय और उनके पुत्रों से आलू खुदाई की रकम को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही कैलाश उपाध्याय पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर शारदा देवी के पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed