फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: होटल पर पुलिस का छापा, कमरों में मिले 18 युवक-युवतियां, कॉलेज में पढ़ने वाले हैं सभी

Tue, 02 Feb 2021 09:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Feb 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
police raid on hotel in agra
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना जगदीशपुरा पुलिस ने सोमवार दोपहर को बिचपुरी मार्ग स्थित होटल एआर पैलेस में छापा मारा। यहां कमरों में नौ प्रेमी जोड़े मिले। युवक और युवतियां कॉलेज में पढ़ने वाले थे। पुलिस के अनुसार, युवतियां कोचिंग और कॉलेज जाने के बहाने से आई थीं। होटल का मालिक और संचालक नहीं मिले। पुलिस ने संचालक के पिता और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।




police raid on hotel in agra
आगरा: होटल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिली थी कि होटल एआर पैलेस में युवक और युवतियों को घंटे के हिसाब से कमरा दिया जाता है। देहव्यापार भी कराया जा रहा है। होटल के कमरों से नौ युवक और नौ ही युवतियां पकड़ी गईं। चार कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। पुलिस की कार्रवाई से होटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। युवक और युवतियों को थाने तक बस में भेजा गया। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि युवक-युवतियां बालिग हैं। उनको परिजनों के सुपुर्द किया गया है। वहीं होटल मालिक, संचालक सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। होटल का पंजीकरण होगा तो निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।  

police raid on hotel in agra
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
700 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरा 
सीओ लोहामंडी ने बताया कि होटल के रजिस्टर में दो लोगों की ही एंट्री थी। युवक-युवतियों को प्रति घंटे 500-700 रुपये के हिसाब से कमरा दिया गया था। किसी से आईडी नहीं जमा कराई थी। युवतियां आसपास के ही कॉलेजों की छात्राएं थीं। उनके घरवालों को बुलाया गया। उन्हें लिखापढ़ी में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सभी मलपुरा, छत्ता, लोहामंडी, सदर, शाहगंज, जगदीशपुरा के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police raid on hotel in agra
आगरा: होटल में पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
कोई रोने लगी तो किसी ने जोड़े हाथ 
पुलिस के छापे के बाद युवतियां रोने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया कि थाने लेकर जा रहे हैं। जो पूछा जाए सही से बता देना। होटल में कोई कॉलेज जाने के बहाने आई थीं तो कोई कोचिंग पढ़ने के बहाने। उनका कहना था कि मां-बाप को पता चला तो बहुत डांटेंगे। मगर, पुलिस का कहना था कि बच्चे कहां जा रहे हैं? इस बात की जानकारी परिजनों को भी होनी चाहिए। इसलिए उन्हें बुलाया जा रहा है। उधर, युवकों ने भी पुलिसकर्मियों के हाथ जोड़े। पहले तो अपना नाम-पता गलत बताने लगे। कार्रवाई की बात करने पर सही पता बताया। कहा कि वह दोस्त के साथ यहां आ गए थे। उन्हें नहीं पता था कि पुलिस का छापा पड़ जाएगा।
विज्ञापन
police raid on hotel in agra
आगरा: युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण के कागजात नहीं मिले 
सीओ लोहामंडी ने बताया कि होटल का भवन जगदीशपुरा के नगला अक्खे निवासी अजय चौधरी का है। उन्होंने होटल के संचालन के लिए गांव मघटई निवासी गजेंद्र उर्फ अभिषेक चौधरी को दे रखा है। होटल में दोनों में से कोई नहीं मिला। गजेंद्र के पिता मनवीर होटल के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाए। मनवीर और कर्मचारी देवराज, गोपाल व अनिल को थाने ले आए हैं। होटल के रजिस्टर को जब्त कर लिया है। इसमें 28 जनवरी के बाद की एंट्री नहीं थी। वहां शराब की बोतलें भी मिली हैं। डीएम और एडीए के पास रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। यदि लाइसेंस होगा तो इसे निरस्त कराने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed