फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज बवाल: भाकियू स्वराज के 201 नेताओं-कार्यकर्ताओं पर मुकदमा, भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी FIR

Tue, 27 Sep 2022 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Sep 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
police filed report against 201 leaders-workers of BKU Swaraj in kasganj clash
कासगंज कोतवाली में हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
कासगंज सदर कोतवाली में सोमवार को धरना, घेराव और बवाल के मामले में कोतवाली के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर की तहरीर पर भाकियू स्वराज के 201 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें 51 नामजद और 150 अज्ञात हैं। इनके खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, गाली गलौज, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं भाकियू स्वराज ने भाजपा जिलाध्याध्य समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि भाकियू स्वराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वे पुलिस अधिकारियों व पुलिस के लिए गाली गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इन्होंने शाम के समय कोतवाली में तोड़फोड़ कर दी। 112 कंट्रोल रूम का शीशा और उनके आवास के दरवाजे तोड़ दिए।
police filed report against 201 leaders-workers of BKU Swaraj in kasganj clash
हेल्प डेस्क को टूटा शीशा - फोटो : अमर उजाला
बवाल के दौरान ऑफिस की मेज का शीशा भी तोड़ा गया। हेल्प डेस्क में तोड़फोड़ कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। बलवा करते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। शहर के बिलराम गेट से लेकर बारहद्वारी तक भय और दहशत का माहौल बन गया। इस अफरा तफरी के माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा।
police filed report against 201 leaders-workers of BKU Swaraj in kasganj clash
कासगंज कोतवाली में हुआ था बवाल - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने कहा कि किसान नेताओं ने उग्र प्रदर्शन से शांति व्यवस्था बाधित की। दर्ज प्राथमिकी में किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे, उनके भाई प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे सहित 51 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं 150 अज्ञात कार्यकर्ताओं व किसानों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
police filed report against 201 leaders-workers of BKU Swaraj in kasganj clash
एसपी से बात करते किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और लूट की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई भाकियू स्वराज के नेता  सुरजीत सत्यदर्शी की तहरीर पर की गई है। सुरजीत सत्यदर्शी का आरोप है कि सोमवार की रात करीब 9 से 10 बजे यूनियन के नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। तभी भाकियू स्वराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था। 
विज्ञापन
police filed report against 201 leaders-workers of BKU Swaraj in kasganj clash
किसान नेताओं को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी दीपक कुमार ने घटना के बाद सदर कोतवाली पहुंचे और एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। डीआईजी ने सभी पक्षों की एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनेगा पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed