{"_id":"5d5bc6c48ebc3e896d0e3368","slug":"people-save-water-by-rain-water-harvesting-system-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नजीर: पानी बचाना तो यहां के लोगों से सीखिए, जो एक-एक बूंद संजोने का कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीर: पानी बचाना तो यहां के लोगों से सीखिए, जो एक-एक बूंद संजोने का कर रहे काम
Wed, 21 Aug 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
चन्द्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला, आगरा
चन्द्रशेखर दीक्षित, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
इस तरह से कर रहे जल संरक्षण का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल शक्ति अभियान के तहत जब लोगों को पानी का महत्व बताया गया तो उन्होंने पानी बचाने का न केवल संकल्प लिया, बल्कि दूसरों के लिए एक नजीर भी पेश कर दी। आगरा के मोहल्ला टेढ़ी बगिया के लोगों ने अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर जल संरक्षण कर रहे हैं। कुछ लोग बारिश के पानी का संचय कर दिनचर्या में इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस कार्य के लिए जिम्मेदार लकीर पीटते रहे, उसको पूरा करने में अब यमुना पार के टेढ़ी बगिया के लिए जुट गए हैं।
टेढ़ी बगिया निवासी रजनीश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
टेढ़ी बगिया निवासी रजनीश कुमार सिंह ने घर में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार कराया है। बारिश ही नहीं घर में धुलाई आदि काम में प्रयोग होने वाले पानी की एक-एक बूंद को जमीन में पहुंचाते हैं।
टेढ़ी बगिया निवासी सुभाष और राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
टेढ़ी बगिया के सती नगर निवासी राजकुमारी बारिश के पानी को इकट्ठा कर रोजमर्रा के कामों में प्रयोग करती हैं। बोली कि वाटर वर्क्स का पानी नहीं आता है। सुबह होते ही पानी के लिए इधर से उधर दौड़ लगाते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में परेशानी नहीं होती। वह चार ड्रम में बारिश का पानी स्टोर करती हैं।
टेढ़ी बगिया के सती नगर निवासी सुभाष मानसून की बारिश के पानी का पूरे साल प्रयोग करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं। वह अपने यहां एक टैंक बनवाने जा रहे हैं। इसमें बारिश के पानी को स्टोर करेंगे और सालभर प्रयोग करेंगे। फिलहाल वह ड्रमों में बारिश का पानी एकत्र करते हैं और रोजमर्रा के काम में प्रयोग कर रहे हैं।

फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के जल शक्ति अभियान के तहत एक महीने पहले यहां लोगों को नगर निगम ने क्योर इंडिया के माध्यम से जल संरक्षण से संबंधित फिल्म दिखाई थी। पानी को बचाने के उपाय बताए थे। इससे लोग जागरूक हुए।
विज्ञापन
घर में बनवाया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
यमुना पार के नंदलालपुर निवासी मनीष चौधरी, सती नगर निवासी उमेश चन्द्र यादव, रामलाल, किन्नर सिंह, रामजीलाल, पप्पू, गुड्डी देवी, मुकेश कुमार आदि 16 से अधिक लोगों ने अपने यहां वॉटर रिचार्ज सिस्टम बनाए हैं।
टेढ़ी बगिया के लोग तो जल संरक्षण में एक मिसाल कायम कर ही रहे हैं अन्य क्षेत्रों के लोग भी जागरूक हो रहे हैं। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार ईदगाह में 12, ताजगंज में 14 और घटिया गेट में 8 लोगों ने वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया हुआ है।