अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को लेकर आगरा में अलर्ट जारी किया गया। एडीजो जोन अजय आनंद ने एक दिन पहले ही कहा कि छह दिसंबर को लेकर किसी भी तरह के रैली, जुलूस , धरना प्रदर्शन पर पाबंदी है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला। पुलिस कुछ न कर सकी।
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें
2 of 8
people protest
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल ने राम मंदिर निर्माण के लिए शौर्य संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों की भीड़ इस विशाल जुलूस में उमड़ पड़ी। इस विशाल जूलूस में एक ही नरा गूंजा, राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं। आगरा फोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के निर्माण के लिए हुंकार भरी।
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें
3 of 8
people protest
- फोटो : अमर उजाला
दिवानी चौराहे से शहीद स्मारक तक जीवन आधार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राम मंदिर निर्माण हेतु श्रीराम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर निगम के पास एडीएम सिटी व एसपी सिटी पुलिस फोर्स ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, लेकिन यात्रा में शामिल महिलाएं नहीं मानी।
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें
4 of 8
people protest
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें
5 of 8
people protest
- फोटो : अमर उजाला
बजीरपुरा रोड स्थित सीताराम मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी ने शौर्य दिवस मनाया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में आरती की। इस दौरान इन लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यहां भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।