फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल्पना हत्याकांड: बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 25 Nov 2019 08:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
people protest for justice to Kalpana Sharma in firozabad
विरोध में जुलूस निकालतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में महिला कल्पना शर्मा की हत्या के 20 दिन बाद भी हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुस्साए परिजन, सगे-संबंधी और आस-पड़ोस के लोग सड़क पर उतर आए। सोमवार को उन्होंने करीब साढ़े तीन किमी पैदल चलकर जुलूस निकाला और हाथ में बैनर, तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मृतका के भाई ने चेतावनी दी कि पुलिस ने आरोपी को बचाने की कोशिश की तो वो आत्मदाह करेगा।
people protest for justice to Kalpana Sharma in firozabad
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी कल्पना शर्मा (38) की ससुराल में चार नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई निवासी श्रीराम कॉलोनी निवासी संजीव कुमार शर्मा ने मृतका के पति लोकेश शर्मा और ननद आगरा की निवासी शशि शर्मा पत्नी संजीव शर्मा, कैलाश नगर निवासी सीमा पत्नी राजीव शर्मा और एक मोहल्ले की एक अन्य युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
people protest for justice to Kalpana Sharma in firozabad
नारेबाजी करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
घटना के 20 दिन के बाद भी पुलिस हत्यारोपी पति लोकेश शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस के रवैये से गुस्साए परिजनों ने सोमवार को श्रीराम कॉलोनी स्थित आवास से पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला। इसमें शामिल महिलाएं, पुरुष पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। हाथों में बैनर, पोस्टर के साथ तख्तियों को थाम रखा था। लोकेश शर्मा को फांसी दो, हत्यारे को गिरफ्तार करो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद नारेबाजी हो रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people protest for justice to Kalpana Sharma in firozabad
धरने पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जुलूस में कॉलोनी से शामिल भीड़ टापा चौराहा, कोटला रोड मंडी, बंबा चौराहा, दखल, नगला करन सिंह, कोटला चुंगी से सर्विस रोड, आर्यनगर होते हुए पैदल गांधी पार्क पर पहुंची थी। विरोध प्रदर्शन के बाद मृतका के परिजन गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। जुलूस में मुख्य रूप से मृतक कल्पना का भाई संजीव शर्मा, कांता शर्मा, भाभी नीतू शर्मा, बहन बबली पाठक, के साथ तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
people protest for justice to Kalpana Sharma in firozabad
मृतका के परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी लोकेश शर्मा ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सुनकर कल्पना के परिजन ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया और अपने घर लौट गए। एसएचओ केशव दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को 12 बजे पैरोकार ने लोकेश शर्मा के सीजेएम न्यायालय में हाजिर होने की सूचना दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed