आगरा में छह महीने मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण पूरा करने वाले 379 रंगरूट सिपाही बन गए। सोमवार को पासिंग आउट परेड पर पुलिस लाइन और पीएसी मैदान में भव्य आयोजन हुआ। सिपाहियों को आईजी ए सतीश गणेश और कमिश्नर अनिल कुमार ने देश सेवा की शपथ दिलाई। इस दौरान सिपाहियों को अच्छा पुलिस कर्मी और अधिकारी बनने के साथ अच्छा इंसान भी बनने की सीख दी।
2 of 6
पासिंग आउट परेड की ग्रुप फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में 184 रंगरूट और 15वीं वाहिनी पीएसी में 197 रंगरूट ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। छह महीने के प्रशिक्षण में पुलिस विभाग से जुड़ी जानकारी दी गई। सुरक्षा, लोक व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, अपराध विधि, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित अन्य विषय पढ़ाए गए। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने वाले सभी रंगरूट पास हो गए, जबकि पीएसी में दो रंगरूट पास नहीं हुए। अब उनकी परीक्षा दोबारा होगा।
3 of 6
पासिंग आउट परेड में सिपाही से हाथ मिलाते आईजी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पुलिस लाइन में आईजी ए सतीश गणेश ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। आईजी ने कहा कि रंगरूटों ने जो परिश्रम किया है, वो अच्छा पुलिसकर्मी और अधिकारी बनाने के लिए तो काफी सहायक होगा, लेकिन इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है, जीवन में एक अच्छा इंसान बनना।
4 of 6
पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ने कहा कि एक अच्छे पुलिस कर्मी के लिए आवश्यक है कि वो एक अच्छा इंसान भी रहे। आगे आने वाले 40 साल सभी के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। अपराध करने का तरीका लगातार बदल चुका है। सिपाही हमेशा तकनीक को भी अपना साथी बनाए रखें। ताकि अपराधियों से आपकी सोच एक कदम आगे रहे।
5 of 6
पासिंग आउट परेड में सलामी लेते आईजी ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश ने ने कहा कि हर रोज प्रण करें कि एक जरूरतमंद या पीड़ित व्यक्ति की मदद करेंगे। धीरे-धीरे यह कारवां बड़ा होता जाएगा। इससे जहां मानसिक सुकून मिलेगा, वहीं 40 साल की कठिन डगर को पार करने में भी सहायक होगा। परेड में आईजी के साथ एसएसपी बबलू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।