फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर बढ़ा, सेवाएं नहीं: शहरी कहलाने के नाम पर मिलीं टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर, सीमा विस्तार में दिखा 'छलावा', देखिए तस्वीरें

Wed, 01 Dec 2021 11:24 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
No Development Work In Rural Area Of Nagar Nigam Agra Broken Roads
सड़क पर कीचड़ के बीच से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला

बीते साल बाबरपुर मुस्तकिल, कलाल खेड़िया, चमरौली, नगला अलबतिया, दहतोरा आंशिक, शास्त्रीपुरम योजना में लखनपुर आंशिक, बाईंपुर मुस्तकिल आंशिक, सुनारी आंशिक, मोहम्मदपुर आंशिक, अवधपुरी कॉलोनी आंशिक, कलवारी आंशिक, औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरा, अरतौनी गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया था। निगम के क्षेत्र में 1612 हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई थी। पहले निगम का क्षेत्रफल 14,100 हेक्टेयर था, जो बढ़कर 15,712 हेक्टेयर हो गया है। साल 1982 के बाद हुए इस विस्तार में शामिल इलाकों में विकास कार्य के लिए 123.68 करोड़ रुपये भी खर्च होने थे। लोगों का कहना है कि कोई काम नहीं हुआ। विकास कार्यों की राह ताक रहे हैं।  मंगलवार दोपहर में ‘अमर उजाला’ की टीम ने नगला अलबतिया, अवधपुरी कॉलोनी और कलवारी में जाकर विकास कार्यों की पड़ताल की। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत में जब क्षेत्र था तब काफी काम हो जाता था। नगर निगम में आने के बाद तो जैसे कार्यों पर ग्रहण ही लग गया है। 

No Development Work In Rural Area Of Nagar Nigam Agra Broken Roads
सड़क पर कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि कई बार निगम दफ्तर में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। वहां से कहा जाता है कि कॉलोनी अभी पूरी तरह से हैंडओवर नहीं हुई है। अलबतिया में जर्जर सड़क पर बहता सीवर क्षेत्रीय लोगों के कथन की तस्दीक भी कर रहा था। यही हाल अवधपुरी कॉलोनी का था। यहां सड़क किनारे लगे कूड़े का ढेर लगा था। बदबू के कारण लोग अपने मुंह पर रुमाल रखकर निकल रहे थे। यहीं से बाइक से गुजर रहे विकास शर्मा और मोनू ने बताया कि उनकी यहां रिश्तेदारी है। महीने में एक-आध चक्कर लग जाता है। यहां के हालात बहुत खराब है। विकास कार्य न के बराबर हुए हैं। 
 
No Development Work In Rural Area Of Nagar Nigam Agra Broken Roads
कूड़े के ढेर - फोटो : अमर उजाला
और खराब हुई स्थिति 
शहरी सीमा में आने से स्थिति और खराब हो गई है। महीनों से यहां सड़क के लिए लोग परेशान हैं। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। -रविंद्र सिंह, अवधपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
No Development Work In Rural Area Of Nagar Nigam Agra Broken Roads
स्थानीय नागरिक - फोटो : अमर उजाला
सीवर की है समस्या 
सीवर की समस्या बनी हुई है। गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी आते नहीं हैं। निगम में शिकायत भी की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। -आकाश गौतम, अवधपुरी

बदबू से बदल दिया रास्ता 
कूड़े के ढेर के पास से निकलना पड़ता है। बदबू के कारण लोगों ने रास्ता तक बदल दिया है। निगम सीमा में शामिल होने के बाद इलाके में विकास कार्य रुक गए हैं। -मटरूलाल, अलबतिया

नहीं हुए विकास कार्य 

ग्राम पंचायत से इलाका शहरी सीमा में शामिल तो हो गया लेकिन विकास कुछ नहीं हुआ। शुरू में लोगों का लगा था कि सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है।  - प्रेम सिंह, अलबतिया 
विज्ञापन
No Development Work In Rural Area Of Nagar Nigam Agra Broken Roads
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
प्रस्ताव बनाकर भेजा है
सीमा विस्तार के बाद उन क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इनमें से कुछ जगह हम काम करा रहे हैं। शास्त्रीपुरम में 14 करोड़ के काम स्वीकृत किए हैं। शासन से धनराशि मिलने के साथ ही सभी जगहों पर बुनियादी सुविधाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे। - नवीन जैन, मेयर

आगरा में हाईवे पर हादसा: डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू वैगनआर कार, एक की मौत, एक घायल

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed