कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यह कहावत सच साबित हुई है। यहां तीन दिन से लापता बालक 80 फीट गहरे कुएं में सकुशल मिल गया। आरोप है कि पड़ोसी ने पैसों के लेनदेन को लेकर बालक को कुएं में फेंक दिया था। जिससे उसका एक पैर टूट गया है। पुलिस ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित बच्चे से मिली जानकारी के बाद एक पड़ोसी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
{"_id":"6023872b2103fa4b966d9dcb","slug":"nine-year-old-boy-rescued-from-a-well-80-feet-deep-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: 80 फीट गहरे कुएं में फेंका नौ साल का बालक, तीन दिन बाद जिंदा निकाला तो बताया खौफनाक सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 80 फीट गहरे कुएं में फेंका नौ साल का बालक, तीन दिन बाद जिंदा निकाला तो बताया खौफनाक सच
Thu, 11 Feb 2021 09:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी: कुएं से बच्चे को बाहर लेकर आता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी: कुएं में बैठा बालक
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी रोहित उर्फ बाबू (9) पुत्र विजय सिंह सात फरवरी की शाम से लापता था। परिजनों के काफी तलाशने के बाद भी वह कहीं नहीं मिला। परिजनों के गुमशुदगी दर्ज कराने पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को टीम के साथ गांव और आसपास के कुओं में उसकी तलाश की। साथ ही तालाब का पानी खाली कराकर भी ढूंढा गया।
यूपी: युवक की पीठ पर पीड़ित बालक
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह पास के ही गांव बनकट स्थित सिंचाई विभाग के कुएं से लोगों को किसी बालक के रोने की आवाज सुनाई दी तो लोगों ने विभाग और पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उसे कुएं से बाहर निकाला
कासगंज ने दिलाई बिकरू कांड की याद: सिपाही की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार
कासगंज ने दिलाई बिकरू कांड की याद: सिपाही की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दूसरा फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी: पीड़ित बालक रोहित
- फोटो : अमर उजाला
जब बालक को देखा तो पता चला कि वह रोहित उर्फ बाबू है। कुएं में गिरने से उसका सीधा पैर घुटने से नीचे टूट गया था तथा शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बालक से मिली जानकारी पर पड़ोसी सूरज सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही के परिवार में कोहराम, मासूम बेटी बोली- पापा कब आएंगे
कासगंज हत्याकांड: शहीद सिपाही के परिवार में कोहराम, मासूम बेटी बोली- पापा कब आएंगे
विज्ञापन
यूपी: पीड़ित बालक
- फोटो : अमर उजाला
लापता बालक के कुएं से बरामद होने पर परिजनों के खुशी से आंसू निकल आए। पिता विजय सिंह ने बताया कि पड़ोसी सूरज बालक के लापता होने के बाद से फरार था। घटना के संबंध में सीओ टूंडला देवेंद्र कुमार ने बताया कि लापता बालक कुएं में सकुशल मिल गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। बालक से मिली जानकारी पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जायेगा।
कासगंज हत्याकांड: मई में है शहीद सिपाही की बहन की शादी, खुशियों से पहले बुझ गया घर का 'चिराग'
कासगंज हत्याकांड: मई में है शहीद सिपाही की बहन की शादी, खुशियों से पहले बुझ गया घर का 'चिराग'