रविवार की रात घड़ी की दोनों सुइयों का मिलन होते ही शहर नए साल के जश्न में डूब गया। खुशी से चहकते पलों में किसी ने हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए जीवन साथी को कसकर बांहों में भर लिया तो कोई जिगरी दोस्त के साथ जाम से जाम टकराते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं देने लगा।
2 of 8
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हन की तरह सजे पंचतारा होटलों में नए साल की पहली रात मस्ती की रात बन गई। डीजे की धुन पर झूमते कलाकारों के साथ थिरकते हुए इक्कीसवीं सदी के अठारहवें साल का इस्तकबाल किया गया।
3 of 8
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनियों और अर्पाटमेंट में भी जश्न की धूम रही। बालीवुड के गानों की धुन परदेर रात तक धमाल होता रहा। शहर में कई जगह 12 बजते ही आतिशबाजी की गई। पंचतारा होटलों में डीजे, ड्रिंक और डिनर के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया।
4 of 8
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
इन हसीन पलों को यादगार बनाने के लिए लजीज व्यंजन परोसे गए। देशी-विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए फिल्मी कलाकार बुलाए गए थे। इनके मदहोश कर देने वाली सुरीली आवाज ने समां बांध दिया।
5 of 8
नए साल का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
रेडिसन ब्लू, जेपी पैलेस, कोर्टयार्ड मेरिएट, क्लार्क शिराज में देर रात तक जश्न चला। थ्री स्टार होटलों और रेस्तरां में भी धमाल होता रहा। आगरा क्लब में शानदार जश्न रहा। फाइव स्टार होटलों में फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में रशियन बैले डांस और फीमेल डीजे रहा।