फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में नंदोत्सव की धूम, गोकुल की गलियों में मना लाला के आने का उत्सव

Mon, 26 Aug 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nandotsav Celebrated In Gokul Mathura Devotees Take Prasad On Janmashtami 2019
गोकुल में नंद उत्सव पर लड्डू गोपाल जी को झूला झूलाते यशोदा और नंद बाबा बने स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
गोकुल की गलियां आज अपने लाडले लाला के धरा पर आने का उत्सव मना रही थीं। गलियों में बरसे नंदोत्सव के आनंद को लूटने के लिए देश विदेश से हजारों भक्त पहुंचे। भक्तों ने नाचकर-गाकर अपने कान्हा के जन्मोत्सव का आनंद मनाया। गोकुल की गलियों में दधिकांधा एवं नंदोत्सव की धूम रही। मेघ भी ब्रह्मांड नायक के ब्रज की धरा पर प्रकट होने के लिए झूमकर बरसे।
Nandotsav Celebrated In Gokul Mathura Devotees Take Prasad On Janmashtami 2019
नंद उत्सव के अवसर पर गोकुल में महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रविवार को नंद किला मंदिर में सुबह सात बजे से ठाकुरजी के जन्मोत्सव और झूला पालना के दर्शन कराए गए। जैसे ही भगवान श्री कृष्ण और बलराम के स्वरूप मंदिर प्रांगण में पहुंचे तो पूरा प्रांगण नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की, गोकुल में मच गयौ हल्ला जायौ यशोदा ने लल्ला, कान्हा की सुनकर आई यशोदा मैया लै लै बधाई के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

ये भी पढ़ें: नंदोत्सवः नंद घर आनंद भयौ, जै कन्हैया लाल की...जयकारों से गुंजायमान हुआ ब्रज
Nandotsav Celebrated In Gokul Mathura Devotees Take Prasad On Janmashtami 2019
गोकुल में नंद उत्सव के पर खिलौने और प्रसाद लूटते श्रद्धालु भक्त - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर जी को माखन-मिश्री, मेवा-पाग आदि का भोग लगाया गया। भगवान के स्वरूपों को ढोले में विराजमान कराकर सेवायत राजा ठाकुर मंदिर, गोकुल नाथ मंदिर, बीच चौक, मोती बाजार होते हुए जैसे ही नंद चौक पहुंचे। यहां पर खूब मेवा-मखाने, मिठाई-फल, आभूषण लुटाए गए।

ये भी पढ़ें: मथुरा के लाल ने किया थाईलैंड में नाम रोशन, कॉमनवेल्थ इंटरनेशनल क्रॉस बो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन
Nandotsav Celebrated In Gokul Mathura Devotees Take Prasad On Janmashtami 2019
ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में यहां लोग मौजूद थे। हर कोई कान्हा के जन्म का उत्सव मना रहा था। हर तरफ खुशियां ही खुशियां ही दिख रहीं हैं। चौराहों को भी बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव अनिल वायपेजी भी यहां पहुंचे थे। उन्होंने गोकुल में कई जगह मंदिरों के दर्शन भी किए।
 
विज्ञापन
Nandotsav Celebrated In Gokul Mathura Devotees Take Prasad On Janmashtami 2019
गोकुल में नंदोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नंदोत्सव की ऐसी धूम मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित केशवदेव मंदिर, वृंदावन के राधारमण मंदिर, राधादामोदर, प्रियाकांत जू मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में देखने को मिली। इस मौके पर लाला की छीछी के साथ जमकर उपहार लुटाए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed