{"_id":"5f3530548ebc3e3cb409fac6","slug":"nand-mahotsav-celebrate-in-mathura-temples","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में नंद महोत्सव की धूम, कान्हा को झुलाया झूला, ठाकुरजी ने धारण किए हीरे जवाहरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में नंद महोत्सव की धूम, कान्हा को झुलाया झूला, ठाकुरजी ने धारण किए हीरे जवाहरात
Fri, 14 Aug 2020 09:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया को पालना में झुलाते मां यशोदा और नंद के स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...हाथी दीने घोड़ा दीने और दीनी पालकी, के जयघोषों के साथ द्वारिकाधीश मंदिर में गुरुवार को नंदोत्सव का आयोजन हुआ। संपूर्ण मंदिर प्रांगण को केले के बंगले, केले के खंभे और विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया। मंदिर में ठाकुर जी के जन्म को लेकर उत्साह और उमंग का वातावरण था।
ठाकुरजी को पालना में झुलाते मां यशोदा और नंद के स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुखिया बृजेश कुमार नंद बाबा के वेश में मंदिर के दूसरे मुखिया सुधीर कुमार यशोदा के वेश में और अन्य सभी सेवाश्रम में लगे हुए लोग गोप गोपियों के वेश में थे। ठाकुरजी के समक्ष कई प्रकार के खेल खिलौने को रखे गए। इसके बाद बड़े आनंद के साथ नंद महोत्सव मनाया। भगवान के जन्म की खुशी में विभिन्न प्रकार के फूल मालाएं इत्यादि सभी को वितरित किए। कोरोना के कारण मंदिर में किसी भी बाहरी श्रद्धालु का प्रवेश नहीं दिया गया। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट, राजीव, बृजेश, सत्यनारायण, बलदेव चतुर्वेदी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
ठाकुरजी को धारण कराए हीरा जवाहरात
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी को धारण कराए हीरा जवाहरात
दाऊजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। इस दौरान भक्तों के लिए मंदिर बंद रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेवायतों और पुजारियों ने प्रात: अभिषेक किया। अभिषेक के बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर हीरा-जवाहरात धारण कराए गए। मंदिर में समाज गायन किया गया। दही, माखन, हल्दी मिश्रित लाला की छीछी सेवायतों पर प्रसाद स्वरूप छिड़की गई। रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि मंदिर 31 अगस्त तक बंद रहेगा।
दाऊजी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सादगी पूर्वक मनाया गया। इस दौरान भक्तों के लिए मंदिर बंद रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सेवायतों और पुजारियों ने प्रात: अभिषेक किया। अभिषेक के बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर हीरा-जवाहरात धारण कराए गए। मंदिर में समाज गायन किया गया। दही, माखन, हल्दी मिश्रित लाला की छीछी सेवायतों पर प्रसाद स्वरूप छिड़की गई। रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि मंदिर 31 अगस्त तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में खिलौने बांटते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
अनंत कोट ब्रह्मांड नायक भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम वृंदावन गुरुवार को नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के स्वरों से गूंज उठा। मंदिर श्रीबांकेबिहारी में मंगला के बाद प्रात: नंदोत्सव मनाया गया। ठाकुर जी की आरंती उपरांत उत्सव में उपहार लुटाए गए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे पर नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। जहां एक ओर सेवायत गोस्वामी लाडले के जन्मोत्सव की ख़ुशी मे उपहार लुटाते नजर आये, वहीं मौजूद भक्त भी नंदघर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की गूंज के साथ ठाकुर जी के कृपारस को पाने को खासे लालायित दिखाई दिए। इसी प्रकार प्रेम मंदिर में नंदोत्सव पर प्रात:काल आरती की गई। नंदोत्सव की लीला का आयोजन हुआ। हालांकि इस दौरान लीला को देखने के लिए भक्त नहीं थे।
विज्ञापन
मंदिर में नंदमहोत्सव के दौरान बांटे गए खिलौने
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्म के बाद गुरुवार को गिरिराज तलहटी के मंदिरों व घरों में नंदोत्सव मनाया गया। हालांकि बड़े मंदिरों के पट बंद होने से आनंद व उल्लास में कमी दिखाई दी। कस्बा के कसाई पाड़ा मोहल्ला में समाजसेवी विष्णु लाल शर्मा एवं कन्हैया शर्मा के निर्देशन में कान्हा के जन्म की खुशी में बधाई के रूप में बच्चों को टिफिन व मिष्ठान का वितरण किया गया। कन्हैया शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के चलते सोशल डिस्टेंस के साथ नंदोत्सव मनाया गया। दसविसा के तवेला मोहल्ला में पारंपरिक मटकी फोड़ लीला का मंचन किया गया। तलहटी के तीन कौड़ी आश्रम, चकलेश्वर के राधारमण मंदिर, नंद बाबा मंदिर, राधा-श्याम सुंदर मंदिर, कनक भवन आश्रम, भगवत दास आश्रम, भगवान भजनाश्रम, लक्ष्मी वैंकटेश मंदिर, साक्षी गोपाल मंदिर, देवकीनंदन महाराज, रामानंद आश्रम, रमणरेती आश्रम, गिर्राज संत सेवाश्रम, काष्र्णि आश्रम, निर्मोही अखाड़ा सीताराम मंदिर, कलाधारी आश्रम, बिहारी जी मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर में नंदोत्सव मनाया गया।