फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भागीरथी गुफा में है इतिहास का 'खजाना', आए दिन मिल रहीं प्राचीन मुद्राएं, देखें तस्वीरें

Sun, 30 Dec 2018 06:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
mystery of bhagirathi cave in soron kasganj
भागीरथी गुफा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में सोरों की भागीरथ गुफा में प्राचीन मुद्राओं का खजाना छिपा हुआ है। गुफा के पुजारी को आए दिन मिल रहीं मुद्राएं इस तथ्य की प्रमाणिकता कर रहीं हैं। प्राचीन मुद्रा लोगों के बीच कौतूहल बनी हुई है। वहीं पौराणिक गुफा के संरक्षण का कोई विशेष इंतजाम नहीं है। बताया जाता है कि ये मुद्राएं सैकड़ों वर्ष पुरानी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ये मुद्राएं किस काल की हैं, लेकिन कुछ जानकार इन्हें कुषाण गुप्त, मुगल व अन्य काल से जुड़ी बता रहे हैं। 

भागीरथी गुफा में है इतिहास का 'खजाना', आए दिन मिल रहीं प्राचीन मुद्राएं, देखें तस्वीरें

mystery of bhagirathi cave in soron kasganj
भागीरथी गुफा - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी की पौराणिक भागीरथ गुफा काफी प्राचीन है। बताते हैं कि भागीरथ ने इस गुफा में तपस्या की और गंगा प्रसन्न हुईं। इसके बाद गंगा का अवतरण हुआ। कई अन्य पौराणिक किस्से इस गुफा से जुड़े हुए हैं। बताया जाता है कि इस गुफा में महर्षि कपिल मुनि ने भी तपस्या की। यह गुफा वाराणसी तक बताई जाती है, लेकिन इस गुफा में मौजूदा समय में कुछ दूरी तक ही जाया जा सकता है। 

भागीरथी गुफा में है इतिहास का 'खजाना', आए दिन मिल रहीं प्राचीन मुद्राएं, देखें तस्वीरें

mystery of bhagirathi cave in soron kasganj
प्राचीन सिक्के - फोटो : अमर उजाला
गुफा के मंदिर में रह रहे पुजारी बताते हैं कि इस गुफा में कुछ दूरी तक ही जाया जा सकता है। इसके बाद ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। यह गुफा श्रद्धालुओं के बीच हमेशा से रहस्य बनी हुई है। मिट्टी के बीच बनाई गई यह गुफा का रहस्य अभी तक सामने नहीं आ पाया है, लेकिन गुफा से मिलने वाले सिक्के यहां खजाने का संकेत जरूर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भागीरथी गुफा में है इतिहास का 'खजाना', आए दिन मिल रहीं प्राचीन मुद्राएं, देखें तस्वीरें

mystery of bhagirathi cave in soron kasganj
प्राचीन सिक्के - फोटो : अमर उजाला
गुफा के पुजारी अर्जुनगिरी का कहना है कि गुफा में सफाई के दौरान मिट्टी में उन्हें कई बार सिक्के मिले हैं। पुजारी का कहना है कि मिट्टी निकालकर उन्होंने कई बार सफाई की है और जब भी वह सफाई करते हैं तो यहां सिक्के मिलते हैं।    
विज्ञापन

भागीरथी गुफा में है इतिहास का 'खजाना', आए दिन मिल रहीं प्राचीन मुद्राएं, देखें तस्वीरें

mystery of bhagirathi cave in soron kasganj
प्राचीन गुफा - फोटो : अमर उजाला
हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि भागीरथ गुफा में प्राचीन मुद्राएं निकल रहीं हैं। अब यह संज्ञान में आया है। पर्यटन विभाग टीम भेजकर मामले की जानकारी लेगा और प्राचीन मुद्रा को संरक्षित किया जाएगा। 
वसंत कुमार, सहायक अभियंता, पर्यटन विभाग, आगरा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed