उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध थम नहीं रहा है। आगरा में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद मुस्लिम समाज की महिलाओं ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया।
2 of 5
विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाने के बाद मुस्लिम समाज की कई महिलाएं नारेबाजी करते हुए डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल स्थित कैंपस के सामने पहुंच गईं। विश्वविद्यालय के बाहर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया।
3 of 5
विरोध प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कुछ महिलाओं के हाथों में तिरंगा था तो कुछ महिलाएं नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखी तख्तियां पकड़े हुईं थीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, 'हम सब एक है', 'हमें चाहिए आजादी...' जैसे नारे लगाए।
4 of 5
सीएए के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी किसी भी महिला ने अपना नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वो ख्वातीन ऑफ आगरा हैं और नागरिकता कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार इस कानून को वापस ले।
5 of 5
विरोध प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर वहां पुलिस पहुंच गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं बिना जोर-जबर्दस्ती के तितर-बितर होने लगी और अपने-अपने घर चली गईं।