{"_id":"5d8a2d578ebc3e014d681079","slug":"muslims-warm-welcome-of-ram-barat-in-janakpuri-mahotsav-2019-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जनकपुरी' में बिखरेगी हिंदू-मुस्लिम एकता की खुशबू, पुष्प वर्षा कर 'राम' का स्वागत करेंगे 'रहीम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनकपुरी' में बिखरेगी हिंदू-मुस्लिम एकता की खुशबू, पुष्प वर्षा कर 'राम' का स्वागत करेंगे 'रहीम'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
निर्भयनगर में भव्य जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुलहकुल की नगरी आगरा में इस बार जनकपुरी महोत्सव में काफी कुछ खास होगा। बाहुबली फिल्म के माहिष्मती जैसा भव्य जनक महल बनाया गया है। वहीं, जागरूकता का संदेश देने के लिए महोत्सव को पॉलिथीन और होर्डिंग मुक्त रखा गया है। जनकपुरी महोत्सव सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देगा। मुस्लिम समाज के लोग एशिया की एतिहासिक श्रीराम बरात का स्वागत करेंगे।
2 of 5
भगवान राम और उनके भाइयों के स्वरूपों की आरती करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
निर्भय नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव बुधवार से शुरू हो जाएगा। जनकपुरी महोत्सव में 25, 26 और 27 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनक महल पर रंग बिरंगी लाइट के साथ-साथ 25 कैंडल लाइट लगाई गई है। साथ ही परिसर में चार हजार पौधों के गमले लगाए गए हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए हैं।
3 of 5
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
25 सितंबर को जनकपुरी में माता सीता के स्वरूप का भव्य डोला निकलेगा। गौरा पूजन होगा। 26 सितंबर सुबह 10 बजे राम बरात का हाईवे किनारे स्थित भावना होटल पर स्वागत होगा। भगवान श्रीराम और उनके भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी जाएगी। इसके बाद बरात क्षेत्र का भ्रमण करेगी। दोपहर एक से चार बजे तक सालिग्राम एवं तुलसी का विवाह होगा। शाम चार बजे सभी स्वरूप जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जनक महल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
राम बरात के स्वागत के लिए भारतीय मुस्लिम विकास परिषद और उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी की ओर से सेब का बाजार में मंच तैयार किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष समी आगाई व सैयद इरफान सलीम ने बताया कि सुलहकुल की नगरी में भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत करने को मुस्लिम समाज के लोग भी आतुर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम समाज के लोग राम बरात के स्वरूपों का सेब का बाजार पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। इसके साथ ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत किया जाएगा। वहीं 27 सितंबर दोपहर एक बजे से बड़हार की दावत होगी। देर शाम सभी स्वरूप जनक मंच पर पहुंचेंगे। रात 11 बजे स्वरूपों की आरती होगी। इसके बाद बरात विदा होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।