फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: नये नागरिकता कानून के विरोध में बाजार बंद, दुकानों पर लगाए गए काले झंडे

Fri, 13 Dec 2019 06:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Muslims Protest Against Citizenship Amendment Bill In Firozabad
विरोध प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नये नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने बाजार बंद रखा। उन्होंने विरोध जताते हुए दुकानों और घरों पर काले झंडे लगाए। कई स्थानों ने पुलिसकर्मियों ने काले झंडे उतारे। जुमे की नमाज के बाद हजारों लोगों की भीड़ नालबंद चौराहे पर एकत्रित हुई। लोगों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में जमियत उलमा ए हिंद के महासचिव मुफ्ती कासिम रजी कासमी ने नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
Muslims Protest Against Citizenship Amendment Bill In Firozabad
प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के इमामबाड़ा चौराहे से नालबंद चौराहे तक का बाजार सुबह से बंद था। विरोध की जानकारी होने पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। दोपहर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी इंदुप्रभा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोपहर एक बजे से नाले वाली मस्जिद के बाहर भीड़ एकत्रित होना शुरू हो गई थी। पूर्व सभासद हादी हसन अंसारी, वकील नवी अफगानी, अकील गुलाब खां, सपा महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू के साथ कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। 
Muslims Protest Against Citizenship Amendment Bill In Firozabad
नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
भीड़ एक बार जुलूस के रूप में नालबंद चौराहे से घंटाघर की ओर बढ़ी, लेकिन पुलिस फोर्स ने रोक दिया। इससे नालबंद चौराहे की ओर पहुंची भीड़ एक बार वापस मस्जिद की ओर लौट आई। नाले वाली मस्जिद में जुमे नमाज के बाद जमियत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मोहम्मद कासिम रजी कासमी बाहर आए। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims Protest Against Citizenship Amendment Bill In Firozabad
दुकान से काला झंडा हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ज्ञापन लेने के बाद एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि लोगों की भीड़ बाजारों की ओर नहीं जाएगी। बल्कि नालबंद की ओर से होकर अपने घरों को ही जाएं। उन्होंने मौलाना कासिम रजी कासमी से कहा कि वो ऐलान कर दें। इसके बाद मस्जिद से ऐलान किया ज्ञापन दे दिया। शांतिपूर्ण ढंग से घरों को जाएं। 
विज्ञापन
Muslims Protest Against Citizenship Amendment Bill In Firozabad
विरोध प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
मुफ्ती कासिम रजी कासमी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने नये नागरिकता कानून के माध्यम से बाहर का रास्ता दिखाने की बात करते हैं यह गलत है। सरकार को चाहिए कि सभी को साथ न्याय करें। पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में क्या हो रहा है वो हमारे मुल्क में नहीं होना चाहिए। मोहम्मद इजहार ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया है, कोई बात नहीं लेकिन किसी के साथ भेदभाव नहीं करें। गृहमंत्री जो बयान दे रहे हैं उसी का विरोध है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed