फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात: एक महीने बाद हुआ युवक के शव का अंतिम संस्कार, युवती के साथ हुई थी हत्या

Fri, 17 Sep 2021 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Sep 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Murder In Lover Affair Uttam Dead Body Cremation After One Month
मृत उत्तम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी उत्तम का शव गुरुवार को गांव लाया गया। यहां परिजनों ने विधिविधान से अंतिम संस्कार कर दिया। उत्तम की हत्या एक माह पूर्व ग्वालियर में की गई थी और युवती की हत्या धौलपुर जिले में की गई थी। युवती के शव का अंतिम संस्कार धौलपुर पुलिस ने करा दिया था। वहीं उत्तम के शव को मध्य प्रदेश पुलिस ने दफना दिया था। बुधवार को परिजन उत्तम के शव को कब्र निकलवाकर बृहस्पतिवार को गांव लेकर पहुंचे। गांव जहांगीरपुर निवासी उत्तम के पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों 31 जुलाई को घर से चले गए थे। एक अगस्त को युवती के पिता और चाचा ने अन्य लोगों के साथ उत्तम की की हत्या ग्वालियर जिले में कर दी। इसके बाद उन्होंने युवती की भी हत्या कर शव धौलपुर में फेंक दिया था।

Murder In Lover Affair Uttam Dead Body Cremation After One Month
शव की तलाश करते पीएसी के गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विगत 12 अगस्त को सिरसागंज पुलिस ने युवती के पिता को पकड़ा तो उसने बताया कि दोनों की हत्या कर शव बटेश्वर के पास की गई और शवों को यमुना में फेंका गया है। पुलिस शवों को यमुना में बरामद करने का प्रयास करती रही लेकिन दोनों की हत्या धौलपुर में की गई थी। इस बीच धौलपुर जिले की दिहौली थाना पुलिस ने उत्तर की प्रेमिका का शव बरामद कर लिया। शव की पहचान न होने पर धौलपुर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर,  ग्वालियर के आंतरी थाना पुलिस ने उत्तम का शव बरामद किया था। जांच के दौरान ग्वालियर पुलिस ने शव की पहचान उत्तम निवासी गांव जहांगीरपुर, सिरसागंज के रूप में की। 

Murder In Lover Affair Uttam Dead Body Cremation After One Month
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शिवराज से पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा
उत्तम और उसकी प्रेमिका की हत्या कहां पर की गई थी? इसका खुलासा सिरसागंज पुलिस ने मृतका के चाचा शिवराज से पूछताछ के दौरान की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Lover Affair Uttam Dead Body Cremation After One Month
हत्यारोपी को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में गांव जंहागीरपुर, थाना सिरसागंज निवासी सुगड़ सिंह द्वारा 10 अगस्त को बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी और 12 अगस्त को उसको जान से मारने की नीयत के अपहरण करने के संबंध में कुछ व्यक्तियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच से यह तथ्य उजागर हुआ कि प्रकरण में अपहृत उत्तम यादव का उसके घर के सामने रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों निकट पड़ोसी व सजातीय थे। प्रेम प्रसंग के कारण घर वालों को बिना बताए दोनों 31 जुलाई को घर से दिल्ली चले गये। उत्तम के करीबी दोस्त से किशोरी के परिजनों को उसके उत्तम के साथ दिल्ली में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Murder In Lover Affair Uttam Dead Body Cremation After One Month
शव की तलाश के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

किशोरी के परिजनों ने दिल्ली पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया और पिनाहट लेकर आए। यहां दोनों से बातचीत की लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अडे़ रहे। इस पर किशोरी के परिजन उत्तम और किशोरी को अपने साथ लेकर पिनाहट से भिंड आ गए। भिंड से ग्वालियर के नजदीक आंतरी थाना क्षेत्र में तीन अगस्त की रात को किशोरी के परिजनों ने उत्तम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और उसका प्राइवेट पार्ट काटकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। इसके बाद में ग्वालियर से धौलपुर होते हुए दिहौली थाना क्षेत्र में मुरैना कस्बे के पास किशोरी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में पटक कर चले गये। दोनों की अलग-अलग स्थानों पर हत्या कर शव अलग-अलग राज्यों के दूरदराज इलाकों में इसलिए फेंके ताकि सुनियोजित ढंग से की गई हत्याओं का कभी खुलासा न हो। धौलपुर पुलिस की सूझबूझ से दोहरा हत्याकांड और ऑनर किलिंग का खुलासा हो गया।

ऑनर किलिंग: हत्या के बाद दो राज्यों में फेंके युवक-युवती के शव, एक महीने बाद हुआ खौफनाक खुलासा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed