आगरा कोतवाली के कूंचा साधूराम में रेखा, उनके तीन बच्चों टुकटुक उर्फ वंश, पारस और माही की हत्या के मामले में पुलिस को चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। छह लोगों से पूछताछ के बाद भी नतीजा सिफर ही रहा है। अब पुलिस को रेखा की पूर्व नौकरानी और प्रापर्टी डीलर की तलाश है। कूंचा साधूराम मोहल्ले में रहने वाली रेखा और उनके तीन बच्चों की हत्या बुधवार दोपहर को कर दी गई थी। हत्याकांड का पता बृहस्पतिवार सुबह घर खुला होने पर चल सका था। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीम लगी हैं। पुलिस ने रेखा के पूर्व पति, मुंह बोले भाई किट्टू शर्मा, उनके पुजारी पिता, दोस्त सत्येंद्र यादव, रामपुर निवासी जैनुद और मित्र प्रीति को पूछताछ के लिए उठा लिया था। सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई। किट्टू और जैनुद से रेखा के परिचितों के बारे में पुलिस को जानकारी लगी। मगर, कोई नतीजा नहीं निकल सका। रविवार को भी पुलिस मोहल्ले के लोगों से पता करने में लगी रही। वहीं थाने लाए गए लोगों से और भी पूछताछ की है।
आगरा चौहरा हत्याकांड प्रकरण: घर की नौकरानी व प्रॉपर्टी डीलर की पुलिस को तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 26 Jul 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन